सीबीएसइ 10वीं और 12वीं का रिजल्ट देगा स्टूडेंट्स के इ-मेल पर
- अब सीबीएसइ के वेबसाइट से नहीं करना पड़ेगा रिजल्ट को डाउनलोड
- एलओसी हो रहा तैयार, भेजा जायेगा इ-मेल पर रिजल्ट
संवाददाता, पटना
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसइ) के स्टूडेंट्स को अब अपने रिजल्ट के लिए ना तो बोर्ड का चक्कर लगाना पड़ेगा और ना ही बोर्ड के वेबसाइट से रिजल्ट को डाउनलोड करना पड़ेगा. सीबीएसइ के नयी व्यवस्था के तहत अब स्टूडेंट्स को उनका रिजल्ट उनके इ-मेल आइडी पर भेजा दिया जायेगा. सीबीएसइ की यह नयी व्यवस्था इसी साल से लागू हो रही है. सीबीएसइ के 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह के बाद किसी भी दिन घोषित किया जा सकता है. स्टूडेंट्स को उनका रिजल्ट तुरंत उपलब्ध हो, इसके लिए सीबीएसइ ने स्टूडेंट्स के इ-मेल आइडी पर रिजल्ट भेजने की सोची है. इसकी तैयारी भी सीबीएसइ ने अभी से शुरू कर दी है.
- एलओसी किया जा रहा तैयार
सीबीएसइ के तमाम स्कूलों में 10वीं बोर्ड और 12वीं बोर्ड के स्टूडेंट्स का एलओसी (लिस्ट ऑफ कैंडिडेंट्स) तैयार किया जा रहा है. एलओसी के तहत स्टूडेंट्स से उनका नाम, एड्रेस, मोबाइल नंबर, स्कूल का नाम, रॉल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर आदि मांगा जा रहा है. जो स्टूडेंट्स 2015 के 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए है. उनका एलओसी स्कूल द्वारा भराया जा रहा है. तमाम स्कूलों को बोर्ड की ओर से निर्देश जारी किया गया है कि एक भी स्टूडेंट्स एलओसी में शामिल होने से छूटना नहीं चाहिए. सीबीएसइ के इस निर्देश के अनुसार ही स्कूलों में एलओसी भराया जा रहा है.
- एलओसी में शामिल नहीं तो फंस सकता है रिजल्ट
सीबीएसइ के अनुसार जिन स्टूडेंट्स का एलओसी नहीं भराया जा सकेगा, उनके रिजल्ट पर इस बार असर पड़ सकता है. सीबीएसइ के पास उन्हीं स्टूडेंट्स का रिकार्ड उपलब्ध हैं, जिनका नाम एलओसी में शामिल होगा. क्योंकि करेंट डाक्यूमेंट के अनुसार सीबीएसइ स्टूडेंट्स संबंधी आगे जो भी काम करेगा, स्टूडेंट्स के एलओसी के अनुसार ही होगा. ऐसे में जो स्टूडेंट्स एलओसी में शामिल नहीं होंगे, उनके रिजल्ट को सीबीएसइ स्टूडेंट्स के इ-मेल आइडी पर नहीं भेजेगा. ऐसे में स्टूडेंट्स को रिजल्ट बोर्ड के वेबसाइट से ही डाउनलोड करना पड़ेगा. हो सकता है इसके लिए स्टूडेंट्स को कई दिनों तक इंतजार भी करना पड़ेगा.
रिजल्ट निकलने के साथ ही इ-मेल पर उपलब्ध होगा मार्क्स सीट
सीबीएसइ के 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट बोर्ड द्वारा घोषित किये जाने के तुरंत बाद ही स्टूडेंट्स को उनका रिजल्ट इ-मेल पर उपलब्ध हो जायेगा. सीबीएसइ के अनुसार अभी तक स्टूडेंट्स को रिजल्ट घोषणा होने के बाद बोर्ड के वेबसाइट से रिजल्ट को डाउनलोड करना पड़ता था. ऐसे में कई बार सर्वर डाउन होने से रिजल्ट निकालने में स्टूडेंट्स को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. कई बार तो कई दिनों तक रिजल्ट के लिए इंतजार करना पड़ जाता है. लेकिन अब इन समस्याओं से स्टूडेंट्स को अब सामना नहीं करना पड़ेगा. रिजल्ट घोषणा के साथ ही सीबीएसइ तमाम स्टूडेंट्स को उनका मार्क्स सीट उनके इ-मेल आइडी पर भेज देगी.
- मोबाइल पर आयेगा मैसेज
स्टूडेंट्स का रिजल्ट उनके इ-मेल आइडी पर भेजे जाने के साथ ही इसका मैसेज स्टूडेंट्स के मोबाइल पर आ जायेगा. सीबीएसइ के अनुसार जो स्टूडेंट्स एलओसी में शामिल होंगे, उनके रिजल्ट इ-मेल पर भेजने के साथ इसका मैसेज भी मोबाइल पर भेजा जायेगा. इससे स्टूडेंट्स को उनके रिजल्ट की जानकारी समय पर मिल जायेगा. मैसेज से स्टूडेट्स अपना रिजल्ट मोबाइल पर देख पायेंगे.
कोट
मार्च में 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा होने के बाद परीक्षार्थी का एलओसी भराया जा रहा है. एलओसी की लिस्ट जल्द से जल्द स्कूलों को सीबीएसइ के पास भेजना है. एलओसी में स्टूडेंट्स का नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि देना है. स्टूडेंट्स की सारी जानकारी सीबीएसइ के पास स्कूलों को भेजना है.
राजीव रंजन सिन्हा, सिटी को-ऑडिनेटर, सीबीएसइ पटना

No comments:
Post a Comment