Monday, May 4, 2015

जेइइ मेन के कैलकुलेशन सीट भी ले पायेंगे अभ्यर्थी

जेइइ मेन के कैलकुलेशन सीट भी ले पायेंगे अभ्यर्थी

- जेइइ मेन के ओएमआर सीट के साथ कैलकुलेशन सीट भी सीबीएसइ करवायेगा प्रोवाइड
संवाददाता, पटना
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी  एजुकेशन (सीबीएसइ) ने ज्वाइंट एंट्रांस एग्जामिनेशन (जेइइ) मेन के अभ्यर्थी को कैलकुलेशन सीट भी उपलब्ध करवाने का फैसला लिया है. अभी तक सीबीएसइ की ओर से अभ्यर्थी को  ओएमआर सीट का स्कैन कॉपी ही उपलब्ध करवाया जाता रहा है. लेकिन पहली बार सीबीएसइ ने कैलकुलेशन सीट भी जेइइ मेन के अभ्यर्थी को उपलब्ध करवाने जा रहा है. सीबीएसइ के अनुसार जिन अभ्यर्थी को जेइइ मेन का कैलकुलेशन सीट लेना होगा, उन्हें इसके लिए आवेदन करना होगा. सीबीएसइ ने अप्लाई के लिए 8 जून 2015 तक का समय दिया है.  सीबीएसइ के अनुसार कैलकुलेशन सीट कोई भी अभ्यर्थी बोर्ड से ले सकता है. लेकिन इस कैलकुलेशन सीट को अभ्यर्थी को अपने पास ही रखना होगा. कैलकुलेशन सीट को स्कूल या किसी मीडिया को उपलब्ध करवाने पर सीबीएसइ ऐसे अभ्यर्थी पर कानूनी कार्रवाई भी करेगी.
इन प्रक्रिया के माध्यम से मिलेगा कैलकुलेशन सीट
- अभ्यर्थी को ओएमआर सीट के साथ कैलकुलेशन सीट के लिए पांच सौ रुपये फी के तौर पर देने होंगे
- फी डिमांड ड्राफ्ट द्वारा भेजा जाना होगा. डिमांड ड्राफ्ट सीबीएसइ के सेक्रेटरी के नाम से भेजना होगा
- आवेदन के साथ अभ्यर्थी को जेइइ मेन का रॉल नंबर, नाम और एड्रेस भी देना होगा. अभ्यर्थी को अपना रॉल नंबर, नाम और एड्रेस डिमांड ड्राफ्ट के पीछे भी लिखना होगा
- इस प्रक्रिया के करने के बाद बोर्ड की ओर से स्पीड पोस्ट के माध्यम से अभ्यर्थी को कैलकुलेशन सीट उपलब्ध करवा दिया जायेगा. 

No comments:

Post a Comment