Rinku Jha
Wednesday, October 28, 2015
स्क्रूटनी के लिए नहीं मिला उत्तर पुस्तिका, बोर्ड लेगी अब फैसला
संवाददाता, पटना
इंटरमीडिएट और मैट्रिक के ऐसे छात्र जिन्होंने स्क्रूटनी के लिए आवेदन दिया, लेकिन उनके उत्तर पुस्तिका की जांच अब तक नहीं हो पायी. बोर्ड द्वारा कई बार प्रयास करने के बावजूद उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन केंद्र पर नहीं मिल पाया. ऐसे में उन छात्रों के उत्तर पुस्तिका की अब तक स्क्रूटनी नहीं हो पायी. इसको लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की बोर्ड की बैठक में फैसला लिया जायेगा. ऐसे छात्र जिन्होंने स्क्रूटनी के लिए आवेदन तो किया लेकिन उनके उत्तर पुस्तिका की जांच नहीं हो पायी. बोर्ड अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि एक दो दिनों में बोर्ड की बैठक बुलाया जायेगा. छात्र के हित को ध्यान में रख कर कुछ फैसले लिये जायेंगे.
- दो से तीन हजार छात्र का नहीं मिला उत्तर पुस्तिका
बोर्ड के अनुसार इंटर और मैट्रिक के लगभग दो से तीन हजार ऐसे छात्र है जिनका उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन केंद्र पर नहीं मिल सका. ये छात्र अलग-अलग जिलों के हैं. इनकी उत्तर पुस्तिका को मूल्यांकन केंद्र पर कई बार बोर्ड कर्मचारी द्वारा खोजा गया. अब इन छात्रों को तीन से चार दिनों में रिजल्ट दे दिया जायेगा. बोर्ड सूत्रों की माने तो एवरेज मार्किंग या छात्र के दूसरे विषयों के आये अंक के आधार पर मार्किंग की जायेगी.
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment