Sunday, October 11, 2015

मोबाइल से स्टूडेंट भरेंगे जेइइ मेन का आवेदन, सीबीएसइ देगा सुविधा

- 2015-16 सत्र से सीबीएसइ करेगा लागू

संवाददाता, पटनाअब किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन करना और भी आसान हो जायेगा. ऑफ लाइन और ऑन लाइन अावेदन के अलावा अब मोबाइल से भी आवेदन करने का आप्सन छात्रों को मिलेगा. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से यह व्यवस्था 2016 सत्र से ही लागू किया जा रहा है. 2015-16 सत्र में ली जाने ज्वाइंट एंट्रांस एग्जामिनेशन के मेंस और एडवांस के लिए आवेदन छात्र ऑन लाइन के अलावा मोबाइल से भी कर पायेंगे. मोबाइल से आवेदन करने के लिए सीबीएसइ की ओर से एक मोबाइल नंबर प्रोवाइड करवाया जायेगा. इसका सारा प्रोसेस सीबीएसइ के वेबसाइट से छात्रों को मिलेगा.
अक्तूबर में आयेगा जेइइ मेेंस के अप्लाई की तिथि 2016 में लिये जाने वाले जेइइ मेंस के आवेदन के लिए सीबीएसइ की ओर से अक्तूबर में आवेदन की तिथि निकाली जायेगी. इसमें छात्रों को मोबाइल से आवेदन करने का आप्सन दिया जायेगा. इसके अलावा एआइपीएमटी, यूजीसी नेट, सीटीइटी, राष्ट्रीय खोज प्रतिभा में भी इस बार से मोबाइल से आवेदन करने की सुविधा छात्रो को सीबीएसइ देगा.
महात्मा गांधी एक्सप्रेशन सीरीज से हुई है शुरूआत मोबाइल से आवेदन करना आसान हो, इसकी जांच के लिए सीबीएसइ ने गांधी जयंती पर आायोजित महात्मा गांधी एक्सप्रेशन सीरीज में मोबाइल से भी आवेदन करने की सुविधा छात्रों को दिया है. इसके लिए बोर्ड की ओर से मोबाइल नंबर दिया गया है. पहली बार बोर्ड की ओर से इसकी शुरूआत की गयी है.
मिलेगी छात्रों को सुविधा - ऑन लिंक फेल होने से छात्र बच पायेंगे
- मोबाइल पर आवेदन लेने से छात्रों की भीड़ छंट जायेगी, जिससे आॅन लाइन लिंक फेल होने की समस्या कम होगी - आवेदन करना और आसान हो जायेगा
- छात्र कहीं से भी आवेदन कर पायेंगे - एक बार मोबाइल से आवेदन करने के बाद छात्रों के लिए यह काफी सुविधाजनक हो जायेगा
कोटऑन लाइन आवेदन के अलावा मोबाइल से भी अब छात्र अपने प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन कर पायेंगे. इस बार से ही इसकी शुरूआत की जायेगी. बोर्ड की ओर से ली जाने वाली तमाम प्रतियोगी परीक्षा के आवेदन के लिए यह सुविधा दी जायेगी.
डीटी सुदर्शन राव, संयुक्त सचिव, सीबीएसइ \\B

No comments:

Post a Comment