Sunday, October 11, 2015

पूजा तो नहीं कर पाता, भगवान के आगे सिर झुका कर ही निकलते है घर से

- बीजेपी नेता नितिन नवीन सुबह 6.30 बजे से रात के 12.30 बजे तक मिलते है लोगों से

रिंकू झा, पटनासुबह पांच बजे उठना. छह बजे तक तैयार हो कर आम लोगों के बीच पहुंच जाना. देर रात तक लोगों सेे मिलना, उनकी बातें सुनना, बैठक करना, फिर वापस आते रात का 12.30 बज जाता है. पांच घंटे का आराम फिर दूसरे दिन सुबह से फिर नये प्लानिंग पर चल पड़ना. 18 घंटे की हर दिन के मेहनत में बीजेपी नेता और वर्तमान में बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नितिन नवीन मां का आशीर्वाद लेना नहीं भूलते है. अपनी मां के साथ देवी मां का आशीर्वाद लेकर ही घर से निकलते है. शायद यही वजह है जो 18 घंटे की कड़ी मेहनत उनके लिए काफी आसान बना देता है.
17 अक्तूबर तक डोर टू डोर चुनाव प्रचार नितिन नवीन ने बताया के तीन महीने से कार्यक्रम चल रहा है. 330 बूथ पर 250 पॉकेट मीटिंग 4 अक्तूबर तक चला. इसके बाद 5 अक्तूबर को नामांकन के बाद सात अक्तूबर से कैंपेन शुरू हुआ है. डोर टू डोर पब्लिक से मिलने का काम 17 अक्तूबर तक करेंगे. इसके बाद दशहरा के दौरान बूथ मैनेजमेंट का काम करना है. क्षेत्र में निकलने के एक दिन पहले ही सोशल साइट्स के माध्यम से संबंधित क्षेत्र के लोगों को सूचना दे देते हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों से मिल पाएं.
शुद्ध पानी देना पहली प्राथमिकता नितिन नवीन के नितिन नवीन ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद शहर वासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. इसके लिए पहले भी लगातार प्रयास करता रहा हूं.
टीवी देख और म्यूजिक सुन होते हैं रिलैक्स विधायक नितिन नवीन रिलैक्स होने के लिए टीवी देखने के अलावा पुराने हिन्दी मूवी के गाना सुनना पसंद करते है. मन की शांति के लिए मेडिटेशन की जरूरत को बताते हुए उन्होंने बताया कि मेडिटेशन तो वो नहीं कर पाते है, लेकिन रात में सोते समय आधा घंटा ही सही टीवी जरूरत देखते है. इसके साथ सॉफ्ट म्यूजिक के पुराने गाना सुन कर उन्हें अच्छी नींद आती है. 

No comments:

Post a Comment