Rinku Jha
Sunday, October 11, 2015
सीबीएसइ के सर्टिफिकेट पर अब होगा बार कोड
- 2015-16 सत्र से सीबीएसइ कर रहा लागू
रिंकू झा, पटना
स्टूडेंट्स ठगे ना जायें, फर्जी सर्टिफिकेट के चक्कर में स्टूडेंट फंस ना जायें, इसको लेकर सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से सर्टिफिकेट को सुरक्षित करने के उपाय किये जा रहे है. अब सीबीएसइ के सर्टिफिकेट पर बार कोड दिये रहेंगे. इससे स्टूडेंट के सर्टिफिकेट को फर्जी होने से बचा जा सकेगा. यह 10वीं और 12वीं बोर्ड के सर्टिफिकेट पर 2015-16 सत्र से लागू होगा. मार्च 2016 में होने वाले 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा में सफल स्टूडेंट को बार कोड वाले ही सर्टिफिकेट दिये जायेंगे.
रोल नंबर के साथ अभिभावक का रहेगा नाम
बोर्ड के द्वारा दिये जाने वाले बार कोड वाले सर्टिफिकेट में स्टूडेंट की तमाम जानकारी भी कोड के रूप में रहेगा. इसमें स्टूडेंट से संबंधित कई ऐसी जानकारी रहेगी, जिससे सर्टिफिकेट को उसी स्टूडेंट के होने का प्रमाण देगा. सीबीएसइ की माने तो ऐसे सर्टिफिकेट की जब भी जांच होगी, तो उसे आसानी पकड़ा जा सकेगा. बार कोड वाले सर्टिफिकेट में स्टूडेट के रोल नंबर, परीक्षा का नाम, अभिभावक के नाम, स्टूडेंट का नाम, केंद्र का नाम के साथ बोर्ड द्वारा जारी तिथि भी रहेगा.
कई एजेंसी निकाली है फर्जी सर्टिफिकेट
सीबीएसइ के पास ऐसे कई केस आयें है जिसमें सीबीएसइ के नाम पर फर्जी सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया है. सीबीएसइ के नाम पर कई प्राइवेट एजेंसी स्टूडेंट को फर्जी सर्टिफिकेट प्रोवाइड करवाती है. इससे कई बार सीबीएसइ मुश्किलों का सामना करना पड़ा. इस कारण अब सीबीएसइ बार कोड वाला सर्टिफिकेट जारी करने जा रहा है.
कोट
सर्टिफिकेट पर बार कोड होने से स्टूडेंट ठगने से बच सकेंगे. इसके अलावा बोर्ड की विश्वनीयता भी बढ़ेगी. क्योंकि बोर्ड के नाम पर फर्जी सर्टिफिकेट बांटे जाते है. स्टूडेंट को सही सर्टिफिकेट मिल पायेगा.
राजीव रंजन सिन्हा, सिटी कोर्डिनेटर, सीबीएसइ
\\B
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment