Sunday, October 11, 2015

महाराणा प्रताप को पढ़ेंगे अब 9वीं क्लास के स्टूडेंट

- सीबीएसइ के सोशल स्टडीज में महाराणा प्रताप को किया जायेगा शामिल

संवाददाता, पटनाहल्दीघाटी युद्ध मेवाड़ और मुगलों के बीच हुआ था. इस युद्ध में मेवाड़ की सेना का नेतृत्व महाराणा प्रताप ने किया और मुगल सेना का नेतृत्व मानसिंह और आसफ खां ने किया. अभी तक हल्दीघाटी युद्ध के बारे में ही स्टूडेंट पढ़ा करते थे. अब इस एतिहासिक युद्ध में शामिल महाराणा प्रताप के जीवन को स्टूडेंट नजदीक से जान पायेंगे. 2016 सत्र से महाराणा प्रताप को 9वीं क्लास के स्टूडेंट पढ़ पायेंगे. नयी शिक्षा नीति के तहत महाराणा प्रताप को 9वीं कोर्स में शामिल किया जायेगा.
पूरा एक चैप्टर होगा महाराणा प्रताप पर अभी तक महाराणा प्रताप को जेनरल स्टडी के तौर पर ही स्टूडेंट पढ़ा करते थे. लेकिन अब महाराणा प्रताप की पूरी जीवनी भी स्टूडेंट को पढ़ाया जायेगा. 9वीं के सोशल स्टडी में महाराण प्रताप पर एक पूरा चैप्टर दिया जायेगा. सीबीएसइ ने इसका एप्रूवल भी दे दिया है. सीबीएसइ सूत्रों की माने तो कई एतिहासिक राजाओं की जीवनी को सोशल स्टडी में शामिल किया जायेगा. इसके अलावा नोबल प्राइज भारतीयों की जीवनी को भी शामिल करने की बात चल रही है.
जेनरल स्टडी के साथ मोटिवेट होंगे स्टूडेंट सीबीएस ने जेनरल स्टडी के साथ स्टूडेंट में मोटिवेशन आयें, इसके लिए कुछ लाेगों को कोर्स में शामिल कर रहा है. व्यक्ति विशेष जीवनी से स्टूडेंट मे ना सिर्फ जेनरल स्टडी का ज्ञान बढ़ेगा बल्कि ऐसे लोगों को पढ़कर स्टूडेंट अपने लाइफ में भी सीख ले पायेंगे.
कोटसीबीएसइ अगले साल से कुछ ऐसे लोगों को कोर्स में शामिल करने जा रहा है जो स्टूडेंट के लिए काफी फायदे का रहेगा. इससे स्टूडेंट को व्यक्ति विशेष की जानकारी मिलेगी.
सीबी सिंह, सचिव, पाटलिपुत्र सहोदया \\B

No comments:

Post a Comment