Wednesday, October 28, 2015

कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र : धीमी रही मतदान, सुबह से कई बूथ पर लोगों की संख्या रही नगन्य

- कई बूथ पर आठ बजे के बाद पहुंचे लोग वोट डालने को

संवाददाता, पटना
तीसरे चरण के मतदान को लेकर तैयारी पूरी थी. चुनाव आयोग और जिला प्रशासन से पूरी व्यवस्था कर रखी थी. मतदान जागरूकता का अभियान मतदान केंद्र पर भी नजर आ रहा था. लेकिन यह जागरूकता मतदाताओं में नजर नहीं आ रहा था. मतदान कर्मी भले सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्र पर मौजूृद थे, पर मतदाता काफी लेट पहुंच रहे थे.मतदान शुरू होते ही खराब हो गया इवीएम मशीन
कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र में कई मतदान केंद्र पर इवीएम मशीन खराब था. बूथ संख्या 177, 150, 154, 131, 152, 136, 174 पर कई इवीएम मशीन के खराब हो जाने के कारण काफी देर तक लोगों को मतदान के लिए इंतजार करना पड़ा. कदमकुअां स्थित सेंट सेवरेन हाई स्कूल में 326 नंबर बूथ पर मतदान शुरू होते ही इवीएम मशीन खराब हो गया. इससे लगभग आधे घंटे मतदान बाधित रहा. मशीन को दुबाराब बदले जाने के बाद ही मतदान शुरू किया जा सका. इवीएम खराब होने की घटना इस विधानसभा क्षेत्र से काफी रही. लगभग 50 बूूथों पर इवीएम मशीन की खराब होने की शिकायत आयी. आदर्श मतदान केंद्र पर मतदान कर लोग थे खुश
चुनाव आयोग द्वारा बनाया गया आदर्श मतदान केंद्र पर वोट डाल कर लोग काफी खुश नजर आ रहे थे. गुब्बारे से सजाया हुआ इन मतदान केंद्र ठंडा पानी, कूलर, एसी, शौचालय आदि की व्यवस्था की गयी थी. इसके अलावा मेडिकल फर्स्ट एड की भी व्यवस्था गयी थी. कंकड़बाग स्थित नगर निगम के एक ऑफिस में आदर्श मतदान केंद्र पर वोट देने आये रमा देवी ने बताया कि काफी बढ़िया व्यवस्था थी. साफ सफाई का ख्याल रखा गया है. वोटर कार्ड में नाम और फोटो में थी गड़बड़ी
कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र में कई बूथ पर वोटर कार्ड में भारी गड़बड़ी पायी थी. राजेंद्र नगर स्थित सेंट जोसफ हाई स्कूल में तो आधे से अधिक मतदाताओं के वोटर कार्ड और मतदान पर्ची में अंतर पाया गया. मतदाता पवन कुमार ने बताया कि परिवार में चार सदस्य है और चारों के फोटो में बदलाव है. इसी मतदान केंद्र कें 46 बूथ पर वोट देने आये अली जाफर ने बताया कि पत्नी का फोटो मेरे वोटर आइडी कार्ड पर लग गया है. 37 बूथ नंबर पर अरूण कुमार और 43 पर अकील हैदर ने दिया वोट
कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र से प्रमुख प्रत्याशी अरूण कुमार और अकील हैदर ने भी सुबह में ही परिवार सहित वोट डाला. जीडी पाटलिपुत्र हाई स्कूल में बूथ संख्या 37 में एनडीए के प्रत्याशी अरूण कुमार ने सुबह 8.30 बजे वोट डाले. वहीं महागठबंधन के प्रत्याशी अकील हैदर ने राजेंद्र नगर स्थित राजकीय बालक उच्च विद्यालय में बूथ संख्या 43 पर वोट डाला. अकील हैदर परिवार सहित 9.30 बजे वोट डालने को पहुंचे थे. वोटर कार्ड हाथ में, नहीं दिया वोट
साहित्य सम्मेलन मतदान केंद्र, मोइनुअहक स्टेडियम, आर्दश आजाद मेमोरियल स्कूल, पोस्टल पार्क आदि कई मतदान केंद्र पर वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने के कारण कई मतदाता लौट गये. साहित्य सम्मेलन मतदान केंद्र पर आयें श्रवण कुमार ने बताया कि लोक सभा चुनाव में वोटर लिस्ट में नाम था, नगर निगम चुनाव में भी वोट डाले थे. लेकिन अभी वोट डालने आये है तो वोटर लिस्ट में नाम नहीं है. वहीं दलदली रोड के रहने वाले अर्जुन साव ने बताया कि उनके परिवार में 12 लोग मतदाता है, लेकिन वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने के कारण वोट नहीं डाल पायें है. मोइनुअहक स्टेडियम में बूथ नंबर 57 पर अपना नाम गायब देखकर राजेंद्र प्रसाद नायक भड़क गये. 55 साल के राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि वोटर लिस्ट से नाम ही गायब कर दिया है. वहीं मोइनुअहक स्टेडियम में ही वोट डालने आयें राजेश कुमार की पत्नी लीला देवी और बेटा का तो वोटर लिस्ट में नाम था, लेकिन राजेश कुमार को वोटर लिस्ट से नाम गायब था. 

No comments:

Post a Comment