Wednesday, October 28, 2015

वोट डालेंगे तो मुफ्त मिलेगी एक कप चाय

- कारगिल चौक पर टी स्टॉल मालिक शशि कुमार ने डीएम से दुकान खोलने का लिया आर्डर

रिंकू झा, पटनावोट डालेंगे तो मिलेगा एक कप चाय. नहीं देंगे तो पैसे देकर भी चाय नहीं मिलेगा. मतदान करें और शशि कुमार की चाय आपके लिए हाजिर है. मतदान को लेकर जहां चुनाव आयोग और जिला प्रशासन की ओर से अवेयरनेस प्रोग्राम चलाया जा रहा है. वहीं, पटना के रहने वाले शशि कुमार ने भी वोट अवेयरनेस पर अपना सहयोग अनूठे रूप से देने की सोची है. लगभग 30 सालों से कारगिल चौक पर चाय की दुकान चला रहे शशि कुमार ने 28 अक्तूबर को पटना में होने वाले मतदान करने वाले को मुफ्त में चाय पिलाने की घोषणा की है.
चाय पीने के लिए दिखाना होगा निशान दुकानदार शशि कुमार ने बताया कि मुफ्त में चाय उन्हें ही मिलेगा जो वोट देकर दुकान में आयेंगे. चाय पीने के लिए मतदान देने वाला निशान दिखाना होगा. नार्मल दिनों में पांच सौ लोगों को चाय पिलाने वाले शशि कुमार का 28 अक्तूबर को मतदान के दिन 15 सौ लोगों को चाय पिलाने का लक्ष्य है. इसकी तैयारी भी शशि कुमार ने करना शुरू कर दिया है. सौ लीटर दूध कर आर्डर और 50 किलो चीनी की खरीदारी भी शशि कुमार ने किया है.
डीएम आयेंगी चाय पीने शशि कुमार ने बताया कि चुनाव के दिन दुकान खोलने का परमिशन डीएम प्रतिमा एस वर्मा ने लिया गया है. खुद डीएम भी वोट डालने के बाद चाय पीने दुकान पर आयेगी. सुबह 7 बजे से 8 बजे तक दुकान पर मुफ्त में चाय मिलेगा. शशि कुमार ने बताया कि आम दिनों में तो सुबह पांच बजे से ही दुकान खुल जाता है, लेकिन चुनाव के दिन खुद वोट डालने जाने के कारण दुकान सात बजे सुबह में खुलेगा.   

No comments:

Post a Comment