Sunday, October 11, 2015

बाहरी स्टूडेंट को परीक्षा फार्म भरवाया तो स्कूल की जायेगी मान्यता

- नॉन एफिलिएटेड और ब्रांच स्कूल के स्टूडेंट का नहीं भरवा सकते है परीक्षा फार्म

संवाददाता, पटनाअब स्कूलों की मनमानी नहीं चलेगी. सीबीएसइ ने अभी से स्कूलों पर सख्ती करना शुरू कर दिया है. 10वीं बोर्ड के परीक्षा फार्म की तिथि निकलने के साथ सीबीएसइ ने स्कूलों को आगाह करना शुरू कर दिया है. सीबीएसइ ने हर स्कूलों को नोटिस भेजा है. इसमे स्पष्ट कहा गया है कि नॉन एफिलिएटेड स्कूल और ब्रांच स्कूल के स्टूडेंट का 10वीं का परीक्षा फार्म एफिलिएटेड स्कूल वाले नहीं भरवायेंगे. जो स्कूल चोरी छिपे ऐसा करेगा और पकड़ में आने के बाद उस स्कूल की मान्यता खत्म कर दी जायेगी.
- स्कूल का होगा रेंडमली जांच बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि जो स्टूडेंट रेगूलर है उन्हीं का परीक्षा फार्म भरे जायेंगे. परीक्षा फार्म भरे जाने के बाद बोर्ड की ओर से रेंडमली जांच भी की जायेगी. इसके लिए बोर्ड ने टीम का गठन भी किया है. टीम निरीक्षण के दौरान स्कूल एफिलिएशन बायलॉज के साथ एटेंडेंस सीट की जांच भी की जायेगी. स्कूल में 11वीं और 12वीं में पढ़ने वाले स्टूडेंट की संख्या और उनका एटेंडेंस देखा जायेगा.
- सीबीएसइ के नाम पर चलता है खेल पटना में ऐसे कई स्कूल है जो पिछले कई सालों से यह गाेरख धंधा सीबीएसइ के नाम पर करते है. कई स्कूलो के एफिलिएशन रदद हो जाने के बाद भी सीबीएसइ के नाम पर परीक्षा फार्म भरवा लेते है. वहीं कई नॉन एफिलिएटेड स्कूल एफिलिएटेड स्कूल को पैसा देकर परीक्षा फार्म स्टूडेंट का भरवा लेते है. ऐसे स्टूडेट होते तो है किसी और स्कूल के और फार्म किसी और स्कूल से भरते है.
- एवीएन इंगलिश स्कूल में 2015 में घटी थी घटना एवीएन इंगलिश स्कूल में 2015 के 10वीं बोर्ड के रिजल्ट निकलने के बाद ऐसी ही घटना घटी थी. रिजल्ट में उन स्टूडेंट को रिजल्ट नहीं मिला जो बाहर के स्कूल से थे. सीबीएसइ ने 176 स्टूडेंट को रिजल्ट यह कह कर नहीं दिया कि इन स्टूडेंट का कोई रिकार्ड बोर्ड के पास उपलब्ध नहीं है. मामला हाई कोर्ट तक पहुंचा था. लेकिन स्टूडेंट को निराशा ही हाथ लगी. इसमें सीबीएसइ पटना रीजनल ऑफिस में भी स्टूडेट ने काफी तोड़ फोड़ किया था.
इन प्वाइंट पर होगी जांच - 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं में स्टूडेंट की संख्या कितनी है
- 9वीं और 10वीं में स्टूडेंट की संख्या में अंतर है कि नहीं - हर स्टूडेंट का एटेंडेंस सीट देखा जायेगा
- स्टूडेंट रेगूलर स्कूल आता है या नहीं, इसकी जांच होगी - इंफ्रांस्क्रचर के अनुसार 9वीं और 12वीं तक स्टूडेंट की संख्या कितनी है
कोटइस बार इन मामलोें की जांच बहुत ही सख्ती से होगा. एक तो बाहर के स्टूडेंट अगर परीक्षा फार्म भरेंगे तो इसको पकड़ना भी बोर्ड के लिए आसान हो गया है. ऐसे में स्टूडेंट का रिजल्ट नहीं मिल पायेगा. वहीं जो स्कूल ऐसा काम करेंगे, उनकी मान्यता चली जायेगी.
डीटी सुदर्शन राव, संयुक्त सचिव, सीबीएसइ \\B

No comments:

Post a Comment