Rinku Jha
Sunday, October 11, 2015
10वीं और 12वीं का आंसर कॉपी देगा सीबीएसइ
- 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षार्थी को ई-मेल पर जायेंगे उनका आंसर कॉपी
संवाददाता, पटना
आंसर कॉपी में कितने मार्क्स एग्जामिनर ने दिया. मार्क्स देने में स्टेप वाइज मार्किंग का ख्याल रखा गया या नहीं. मार्क्स देने में कोई गड़बड़ी तो नहीं किया गया. हर आंसर के लिए मार्क्स दिये गये या नहीं. अब इन तमाम बातों को जानने के लिए स्टूडेंट को सूचना के अधिकार का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. अब ये सारी जानकारी सीबीएसइ की ओर से स्टूडेंट को उपलब्ध करवाया जायेगा. आंसर काॅपी से स्टूडेंट अपने मार्किंग की सही जानकारी ले पायेंगे.
- 2016 से ही होगा लागू
सीबीएसइ द्वारा 2016 में ली जाने वाली 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा में इसे लागू किया जायेगा. 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट के बाद स्टूडेंट को आंसर कॉपी उपलब्ध हो पायेगा. इसके लिए स्टूडेंट को बस सीबीएसइ के पास आवेदन करना होगा. आवेदन करने के बाद सीबीएसइ उस स्टूडेंट को उनके आंसर काॅपी का स्कैन कॉपी ई-मेल पर भेज देगी. इससे स्टूडेंट अपने कॉपी का मूल्यांकन कैसे हुआ देख पायेंगे.
- अभिभावक और स्टूडेंट का रहता है शिकायत
सीबीएसइ के 10वीं स्कूल बेस्ड एग्जाम को लेकर अक्सर अभिभावकों और स्टूडेंट की शिकायत रहती है. चुकी स्कूल बेस्ड बोर्ड एग्जाम की आंसर कॉपी की चेकिंग अपने ही स्कूल के टीचर्स करते है, ऐसे में अभिभावक को डर लगा रहता है कि उनके बच्चे के साथ टीचर्स कोई दुश्मनी ना निकाल दे. कम मार्क्स देकर उन्हें फेल कर दिया जाता है. लेकिन सीबीएसइ के इस सिस्टम से उन टीचर्स पर भी लगाम लगेगा जो इस तरह के काम करते होंगे. साथ में अभिभावकों को भी विश्वास में सीबीएसइ ले पायेगी.
कोट
सीबीएसइ आंसर कॉपी पहले भी देता था, लेकिन इसके लिए सूचना के अधिकार के तहत आवेदन देना होता था. लेकिन ई-मेल पर आंसर भेजने की शुरुआत पहली बार हो रही है. इससे स्टूडेंट को सही जानकारी मिल पायेगी. स्टूडेंट अपने अांसर कॉपी को देख कर जानकारी ले पायेगे के उन्हें मार्क्स किस तरह से दिये गये है. पारदर्शिता आयेगी.
सीबी सिंह, सचिव, पाटलिपुत्र सहोदया \\B
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment