Rinku Jha
Sunday, October 11, 2015
बिना टीसी का नामांकन लेने पर फंसेंगे स्कूल
9वीं में स्कूल में नहीं होगा एडमिशन
संवाददाता, पटना
अभी तक स्कूल में क्लास वन में नामांकन में दिक्कतें होती थी, लेकिन अब दूसरे किसी भी क्लास में नामांकन लेना कठिन हो जायेगा. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से सीबीएसइ के मान्यता प्राप्त स्कूलों में नामांकन लेना आसान नहीं होगा. सीबीएसइ ने इसको लेकर कई नियम बना दिये है. बोर्ड की माने तो 9वीं क्लास में कोई भी स्कूल नामांकन अब नहीं ले सकता है. भले नामांकन की प्रक्रिया फरवरी के बाद शुरू होगा. लेकिन इसकी जानकारी अभी से स्कूलों को दिया जा रहा है.
टीसी बिना नहीं होगा किसी भी क्लास में नामांकन
सीबीएसइ के नर्दिेश के अनुसार अब किसी भी क्लास में नामांकन के लिए टीसी होना आवश्यक है. कोई भी स्कूल नामांकन लेने से पहले स्टूडेंट से टीसी लेगा. इसके बाद ही नामांकन हो पायेगा. सीबीएसइ सूत्रों की माने तो इस प्रक्रिया से बोर्ड उन स्कूलों तक आसानी से पहुंच जायेगा, जो सीबीएसइ के नाम पर स्कूल चला रहे है. बोर्ड के अनुसार 8वीं के बाद टीसी भी वहीं मान्य होगा, जिनके पास सीबीएसइ के एफिलिएटेड स्कूल का टीसी होगा.
बिना टीसी नामांकन होता है पटना के कई स्कूलों मे
पटना के कई स्कूलों मे तो बिना टीसी के धड़ल्ले नामांकन हो रहा है. इसमें कई स्कूल ऐसे है जिनका अलग-अलग एरिया में ब्रांच स्कूल चलता है. सीबीएसइ से ये स्कूल मान्यता प्राप्त नहीं है, लेकिन यहां से 7वीं की पढ़ाई करने के बाद 8वीं में मान्यता प्राप्त ब्रांच वाले स्कूल में स्टूडेंट का नामांकन हो जाता है. सीबीएसइ ने नॉन एफिलिएटेड ब्रांच स्कूल के स्टूडेंट के नामांकन पर भी प्रतिबंध लगा दिया है.
नॉन एफिलिएटेड स्कूल का टीसी पर नामांकन होगा रदद
सीबीएसइ ने तमाम स्कूलों को स्पष्ट कर दिया है कि जो भी स्कूल किसी भी क्लास में नामांकन नॉन एफिलिएटेड स्कूल के स्टूडेंट का लेता है, तो पकड़ में आने के बाद ऐसे सारे नामांकन रदद कर दिया जायेगा. इसके बाद की जम्मिेवारी सीबीएसइ की नहीं होगी. बोर्ड ने हर स्कूलों को 9वीं में नामांकन लेने से मना कर दिया है. 9वीं में वहीं स्टूडेंट आगे के क्लास में जायेंगे जो उस स्कूल के रेगूलर स्टूडेंट होंगे.
9वीं में नामांकन की होगी अब जांच
- बोर्ड रेंडमली जांच कर देखेगा कि कौन से स्कूल में 9वीं क्लास में नामांकन लिया गया है
- स्टूडेंट के सारे स्कूलों की पूरी डिटेल्स लेगा सीबीएसइ- 9वीं में नामांकन वाले स्टूडेंट के टीसी की जांच होगी
- टीसी में नॉन एफिलिएटेड और एफिलिएटेड स्कूल की जांच की जायेगी
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment