Wednesday, October 28, 2015

वसीर आलम ने 16वीं बार दिया वोट, कुम्हरार


संवाददाता, पटना
जज्बा
आज हमारा दिन है और हम मतदान करेंगे. कुछ ऐसा ही जज्बा मो. वसीर आलम में भी दिख रहा था. 92 साल के वसीर आलम को चलने में तकलीफ हो रही थी. पोता मो. आलम का हाथ पकड़ कर वसीर आलम अपना मतदान देने आयें थे. खेतान मार्केट स्थित 303 बूथ संख्या में अपना वोट डालने आयें वसीर आलम ने बताया कि 16वीं बार वो वोट डालने आयें है.
जुनून
पहली बार नैंसी ने डाला वोट नैंसी पहली बार वोट डालने से काफी उत्साहित थी. दस दिन पहले नैंसी का वोटर कार्ड बना था. जीडी पाटलिपुत्र हाई स्कूल में वोट डालने आयी नैंसी ने बताया कि पहली बार मै मतदान केंद्र को देख रही हूं. यहां पर वोट डालने का माहौल काफी अच्छा लग रहा है. आज मुझे काफी प्राउंड फील हो रहा है. मतदान करने के लिए जब नाम की परची मिली तो काफी अच्छा लगा. मतदान का बटन दबाने और मतदान निशान लगा तो काफी खुशी हुई. 

No comments:

Post a Comment