Sunday, October 11, 2015

यूजीसी नेट में कई विषय में जीरो रहा रिजल्ट, सीबीएसइ ने दी इसकी जानकारी

- कुल 125 प्रश्नों में 25 प्रश्न का भी उत्तर नहीं दे पायें अभ्यथी

संवाददाता, पटनाजून में होने वाला यूजीसी नेट की परीक्षा का रिजल्ट हर बार की अपेक्षा सबसे खराब रहा. इस बार कई ऐसे विषय थे, जिसमें एक भी अभ्यथी क्वालिफाई नहीं कर पायें. इस बात का खुलासा सीबीएसइ ने किया है. सीबीएसइ के अनुसार 28 जून को आयोजित यूजीसी नेट की परीक्षा में कई विषय में एक भी अभ्यथी क्वालिफाई नहीं कर पायें.
99 विषयों में ली जाती है यूजीसी नेटनेशनल इलिजिबिलिटी टेस्ट के अंतर्गत 99 विषयों की परीक्षा ली जाती है. जून में होने वाले यूजीसी नेट की परीक्षा में कई विषयों में एक भी छात्र क्वालिफाई नहीं कर पायें. सीबीएसइ की माने तो 125 प्रश्न पूछे गये थे, इसमें से एक भी छात्र क्वालिफाई नहीं कर पायें. 125 में 25 प्रश्नों का भी सही उत्तर अभ्यथी नहीं दे पायें. बोर्ड की माने तो यूजीसी नेट की परीक्षा में पहली बार ऐसा रिजल्ट देखने मे अाया है.
नेट मे तीन पेपर की होती है परीक्षा यूजीसी नेट में तीन पेपर की परीक्षा ली जाती है. फर्स्ट पेपर कॉमन होता है. इस पेपर को हर अभ्यथी को देना होता है. इसके अलावा सेकेंड और थर्ड पेपर स्पेशफिक होता है. इन दो पेपर का चुनाव अभ्यथी अपनी पसंद के अनुसार करते है. सीबीएसइ द्वारा जारी आंसर की के अनुसार सेकेंड पेपर में 50 प्रश्न पूछे गये थे, इसमें से 37 प्रश्न गलत हुए और थर्ड पेपर में 75 प्रश्न पूछे गये थे. इसमें अभ्यथी के 57 उत्तर गलत पाये गये थे.
इन विषयों में क्वालिफाई नहीं हो सके अभ्यथी परसियन, क्रिमिनोलॉजी, पाली, कश्मीरी, संथाली, एथ्रोपोलॉजी, अरेबिया, एडल्ट एजुकेशन, अरब क्लचर और इस्लामिक स्टडीज 

No comments:

Post a Comment