Sunday, October 11, 2015

सीबीएसइ ने स्टूडेंट से पूछा, टीचर्स क्लास में आते हैं या नहीं

- सीबीएसइ अब सीधे 9वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट से कर रहा संपर्क

संवाददाता, पटनास्कूलों में पढ़ाई, एक्टिविटी क्लासेज, टीचर्स की उपस्थिति, क्लास आवर, एक्टिविटी के नाम पर पैसे वसूली आदि को लेकर सीबीएसइ अब स्कूलों पर नजर रखने के लिए सीधे स्टूडेंट से संपर्क करने जा रही है. इसकी शुरुआत सीबीएसइ ने करना शुरू भी कर दिया है. इसके लिए बोर्ड ने क्लास 9वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट से संपर्क करना शुरू किया है. स्टूडेंट को सीधे प्रश्न भेजा जा रहा है. इन प्रशनों का उत्तर स्टूडेंट सीधे सीबीएसइ को ही भेजेंगे. इसमें स्कूल की कोई भूमिका नहीं है. बोर्ड ने स्टूडेंट का नाम, स्कूल का नाम के साथ क्लास और कई डिटेल्स देने को भी कहा है.
बारह प्रश्नों का बनाया गया है फाॅर्मेंट सीबीएसइ ने स्कूलों को लेकर बारह प्रश्नों का फार्मेंट बनाया है. यह फार्मेंट स्टूडेंट को इ-मेल के माध्यम से भेजी जा रही है. सीबीएसइ ने उत्तर देने के लिए अक्तूबर के अंतिम सप्ताह तक का समय स्टूडेट को दिया है. ज्ञात हो कि सीबीएसइ की ओर से पहली बार स्टूडेंट से स्कूल संबंधित फीडबैक ले रहा है.
असेसमेंट होगा स्कूलों का सीबीएसइ की ओर से अभी तक रेंडमली जांच ही स्कूलों का होता रहा है. इसके लिए सीबीएसइ की ओर से टीम स्कूल कैंपस मे जाकर जांच करती है. लेकिन अब स्टूडेंट से सीधे फीडबैक लेकर स्कूल का असेसमेंट किया जा सकेगा. स्टूडेंट से लिये जाने वाले फीडबैेक से बोर्ड को स्कूल के असेसमेंट में मदद मिलेगी. ज्ञात हो के इसी असेसमेंट के माध्यम से बोर्ड स्कूल का एफिलिएशन डयूरेशन भी तय करेगा.
इन प्रश्नों का सीबीएसइ ने भेजा है फार्मेंट - क्लास की पढ़ाई में एक्टिवटी का टीचर्स कितना उपयोग करते है
- ग्रुप डिस्कशन क्लास में होता है या नहीं - स्कूल लाइब्रेरी में किताबों की संख्या कितनी, किन भाषाओं की किताबें, न्यूजपेपर, इंटरनेट की सुविधा है या नहीं
- टीचर्स द्वारा पढ़ाई में ग्लोब, चार्ट, मॉडल, ऑडियो, वीडियो आदि का उपयोग किया जाता है या नहीं - किन विषयों में डिजिटल टेक्नोलॉजी या इंटरनेट की मदद ली जाती है
- स्कूल की फी हर साल बढ़ाया जाता है या नहीं - स्कूल का अपना कंवियेंस है या नहीं
- 9वीं से 12वीं तक क्लास में किताबों की संख्या कितनी है - क्लास में हर विषय का असेसमेंट उचित ढंग से हो रहा है या नहीं
- स्कूल के टीचर्स बाहर प्राइवेट ट्यूशन भी करते है क्या - स्कूल कैंपस में सुरक्षा की क्या व्यवस्था है
- कैंटीन, फर्स्ट एड सुविधा, होस्टल, रैंप या लिफ्ट आदि की सुविधा 

No comments:

Post a Comment