Rinku Jha
Sunday, October 11, 2015
हम नहीं सुधरेंगे तो बिहार बन जायेगा राजस्थान : जल पुरुष राजेंद्र सिंह
- विश्व शांति जल यात्रा पर निकले राजेंद्र सिंह ने बिहार के जलवायु परिवर्तन पर जताया चिंता
संवाददाता, पटना
बिहार में ताल (पोखर), पाल (मिट्टी की उंची जगह) और झाल (ऐसी जगह जहां पर पानी को रोका जा सके) की कमी होती जा रही है. इसकी वजह से हर साल सुखाड़ की स्थिति बनती जा रही है. छोटी-छोटी नदियां सूख रही है. सीमेंट और कांकरिट काफी बढ़ गया है. नदियों में प्रदूषण बढ़ती जा रही है. अगर कुछ दिन ऐसी ही स्थित बनी रही और हम इसमें सुधार नहीं कर पायेगे तो बिहार राजस्थान बन जायेगा. बिहार में जल संरक्षण आंदोलन को बढ़ावा देने आयें जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने चिंता व्यक्त किया. जल जन जोड़ा अभियान और आद्री द्वारा आयोजित एक संगोष्ठी के दौरान आद्री परिसर में राजेंद्र सिंह मौजूद थे. विश्व शांत जल यात्रा के दौरान बिहार की यात्रा पर आयें राजेंद्र सिंह ने बताया कि पानी में अतिक्रमण होने लगा है. इससे पानी संबंधित बीमारियां बढ़ती जा रही है. अगर बिहार की बात करें तो यहां पर जल संरक्षण बढ़ाने की जरूरत है. आद्री के शैवाल गुप्ता ने कहा कि खेती के लिए पानी की आज भी बहुत आवश्यकता है.
- सात नदियों को जिंदा कर राजस्थान में मौसम हो गया चेंज
जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश होने के लिए हरियाली और नदियों होना चाहिए. जहां पर नदियां होंगी वहीं पर हरियाली होगी. और बारिश वहीं पर संभव भी है. राजस्थान में विलुप्त हो चुके सात नदियों का जिंदा किया गया. इस काम में 31 साल लग गये. श्री सिंह ने बताया कि पिछले कई सालों से अरवरी, रूपा, सरसा, भगपनी, जहाजवाली, साल्वी, महेशरी सात नदियों को जिंदा किया गया है. इन नदियो के आने से हरियाली बढ़ गयी है. इससे पिछले कुछ सालों से राजस्थान और गुजरात के उन इलाकों में बारिश हो रही है, जहां पर सुखाड़ की स्थिति बनी हुई रहती थी.
- पांच सितंबर से शुरू हुआ विश्व शांति जल यात्रा
राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पांच सितंबर से विश्व भर की यात्रा विश्व शांति जल को लेकर शुरू की गयी है. अभी तक सात देशों की यात्रा राजेंद्र सिंह कर चुके है. इसमें इजराइल, साउथ कोरिया, अमेरिका, हंगरी, बाेलिविया, मोरक्का, इंग्लैंड देश शामिल है. राजेंद्र सिंह ने बताया कि विश्व भर मे यह शुद्ध पानी एक बड़ी समस्या बनती जा रही है. गंदा और प्रदूषित पानी पीने से पानी संबंधित बीमारी हो रही है. इस मौके पर अभियान के संयोजक रमेश कुमार, एमपी सिन्हा, सुनील मंडल, अजय कुमार आदि ने भी अपनी बातें रखी.
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment