Rinku Jha
Sunday, October 11, 2015
स्कील डेवलपमेंट का कोर्स शुरू करेगा सीबीएसइ
- कोर्स प्लानिंग के लिए बनाये गये 17 लोगों का पैनल
संवाददाता, पटना
स्कूल स्तर पर ही स्टूडेंट को स्कील डेवलपमेंट की गुण विकसित हो, इसके लिए जल्द ही सीबीएसइ वोकेशनल कोर्स के रूप में स्कील डेवलपमेंट कोर्स शुरू करने जा रहा है. इस कोर्स से स्टूडेंट में स्कील डेवलपमेंट के अलावा जॉब ओरियेंटेड एजुकेशन की भी जानकारी दी जायेगी. इस कोर्स को सही रूप देने के लिए सीबीएसइ ने 17 स्कील डेवलपमेंट पर काम करने वाले लोगों का पैनल तैयार किया है. इन लोगों की मदद से कोर्स का सिलेबस तैयार किया जायेगा.
9वीं से 12वीं तक चलेगा यह कोर्स
सीबीएसइ ने स्कील डेवलपमेंट का कोर्स 9वीं से 12वीं तक चलायेगा. नेशनल स्कील डेवलपमेंट के तहत वर्तमान में कई कोर्स चलाये जा रहे है. लेकिन अभी तक स्कील डेवलपमेंट को लेकर कोई कोर्स नहीं चलाये गये है. इस कारण अब बोर्ड इस कोर्स को शुरू करने जा रहा है. सीबीएसइ की माने तो इस कोर्स को करने से स्टूडेंट में हर परिस्थितियों का सामना करने की भी सीख मिलेगी.
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment