Sunday, October 11, 2015

दीघा विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन प्रत्याशी राजीव रंजन तीन घंटे का आराम बाकी समय करते है काम

नेता जी, घर में गंदा पानी और बाहर जल जमाव से रहते है सालों भर परेशान

संवाददाता, पटनाजल जमाव सालों भर रहता है, घर में सप्लाइ का गंदा पानी आता है, बिजली कई-कई घंटे नहीं रहती है. पक्की सड़क अभी तक नहीं बना है. दीघा क्षेत्र के रहने वाले लाेगों की यह समस्या आम है. अब जब विधानसभा चुनाव हो रहा है तो इन समस्याओं से हर प्रत्याशी को रूबरू होना पड़ रहा है. पहली बार दीघा विधानसभा क्षेत्र से जदयू के प्रत्याशी राजीव रंजन के पास भी लोग अपनी इन्हीं समस्याओं को दूर करने की शर्त रख रहे है. जदयू प्रत्याशी राजीव रंजन ने बताया कि देश के सबसे बड़े विधानसभा क्षेत्र के नकटा दियारा ऐसा इलाके है जहां पर अभी तक बिजली पहुंची ही नहीं है. अगर वो जीत कर आते है तो नकटा दियारा में पीपा पुल का निर्माण और बिजली पहुंचाने का काम करेंगे.
जनसंपर्क से बेहतर लाेगों के बीच जाने का कोई माध्यम नहीं प्रत्याशी राजीव रंजन के अनुसार जनसंपर्क ही सबसे बड़ा और लोगों की बेसिक समस्याओं को जानने का माध्यम है. इसी से राजीव रंजन इन दिनों 16 घंटे का समय लाेगों से मिलने जुलने और उनकी समस्याओं को समझने में लगाते है. 1990-95 में पटना सेंट्रल (वर्तमान में कुम्हरार का क्षेत्र है) से चुनाव लड़ चुके राजीव रंजन ने बताया कि दीघा क्षेत्र बहुत बड़ा है. दूसरे विधानसभा क्षेत्र से दुगुना एरिया यह कवर करता है. ऐसे में जन संपर्क करने में समय अधिक देना पड़ता है.
बिना योगा किये ना तो किसी से बात करते है और ना ही बाहर निकलते हैछह से सात घंटे की नींद की जगह इन दिनों राजीव रंजन मात्र तीन घंटे की नींद ले पाते है. सुबह चार बजे उठना अौर रात के 12 बजे सोना रूटीन बन गया है. लगातार 20 घंटे तक जगे रहने की ताकत उनको हर दिन 45 मिनट के योगा से आता है. उन्होंने बताया कि मेरा रूटीन कैसा भी हो, योगा करके ही काम शुरू करता हूं.
फल और जूस पर बढ़ी निर्भरता इन दिनों राजीव रंजन अपने खान-पान का भी विशेष ख्याल रख रहे है. आॅयली और हेवी खाने की जगह वो फल और जूस पर अधिक निर्भर रहते है. राजीव रंजन ने बताया कि हेवी डाइट लेने से नींद और थकावट जैसी समस्याएं आती है. इस कारण अभी फल और जूस पर ही निर्भर रहते है. फैमिली सपोर्ट को लेकर राजीव रंजन ने बताया के पूरा परिवार एक टीम वर्क की तरह काम कर रहा है. हर सदस्य का विशेष योगदान रहता है.

No comments:

Post a Comment