Rinku Jha
Friday, March 11, 2016
परीक्षा में अफवाह फैलाने वाले पर होगी कानूनी कार्रवाई, चिट पुर्जा मिला तो होंगे निष्कासित
डेढ़ घंटे पहले खुलेगा परीक्षा केंद्र, होगी परीक्षार्थी की पूरी जांच
संवाददाता, पटना
मैट्रिक की परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र आउट होने या लीक होने की अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जायेगी. अगर ऐसा करते हुए कोई पकड़ में आयेगा तो उस पर अफवाह फैलाने और परीक्षा को बाधित करने को लेकर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. परीक्षा के दौरान केंद्र पर मौजूद नोडल अफसरों को इस पर निगाह रखने के लिए कहा गया है. इस बार परीक्षा केंद्र को डेढ़ घंटे पहले ही खोला जायेगा. इस दौरान तमाम परीक्षार्थी की तीन जगहों पर जांच की जायेगी. केंद्र के मुख्य द्वार के अलावा क्लास रूम के अंदर जाने के पहले और सीट पर बैठने के बाद परीक्षार्थी की पूरी जांच होगी. जांच के दौरान अगर किसी परीक्षार्थी के पास चिट पुर्जा पाया गया तो पहली बार चिट लेकर उसे छोड़ दिया जायेगा. अगर वहीं परीक्षार्थी के पास दूसरे दिन भी चिट पकड़े जायेगा तो उसे परीक्षा से निष्कासित कर दिया जायेगा. इन बातों की जानकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष प्रो. लालकेश्वर प्रसाद सिंह, सचिव हरिहर नाथ झा और संयुक्त सचिव देवशील ने संयुक्त रूप से गुरूवार को समिति कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दिया.
- 86 हजार छात्र और 61 हजार बढ़ी छात्राएं
शुक्रवार से मैट्रिक की परीक्षा शुरू हो रही है. परीक्षा के पहले दिन अंग्रेजी विषय की परीक्षा ली जायेगी. परीक्षा दो पाली में होगी. प्रथम पाली सुबह 9.30 से 12.45 तक और द्वितीय पाली 2 बजे से 5.15 बजे तक आयोजित होगी. इस बार पिछले साल की तुलना में एक लाख 47 हजार 289 परीक्षार्थी अधिक शामिल होंगे. इसमें 86 हजार 234 छात्र और 61 हजार 055 अधिक छात्राएं शामिल होंगी. 11 मार्च से 18 मार्च तक मैट्रिक की परीक्षा चलेगी. किसी भी परीक्षा केंद्र पर अगर टेंट में परीक्षा ली जायेगी तो इसका कारण बताना होगा.
- एक घंटे पहले पहुंचे केंद्र पर
समिति द्वारा परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर एक घंटे पहले पहुंचने की हिदायत दी गयी है. जांच प्रक्रिया में सहयाेग देने के लिए परीक्षार्थी को केंद्र पर जल्दी आने को कहा गया है. एक ही समय पर परीक्षार्थी के अाने से केंद्र पर भीड़ जमा हो जायेगी. हर परीक्षार्थी का तीन बार जांच किया जायेगा. इसमें 15 से 20 मिनट लगेगा. इस कारण परीक्षार्थी को केंद्र पर जल्दी आने को कहा गया है. अभिभावकों को परीक्षा केंद्र से दूर रहने काे कहा गया है.
मैट्रिक परीक्षा एक नजर
कुल परीक्षार्थी - 15,73,498
छात्रों की संख्या - 8,53,221छात्राओं की संख्या - 7,20,277
कुल परीक्षा केंद्र - 1309 सबसे अधिक परीक्षार्थी वाला जिला - गया (80373 परीक्षार्थी)
छात्रों की संख्या सबसे ज्यादा वाला जिला - गया (43350 परीक्षार्थी)छात्राओं की संख्या सबसे ज्यादा वाला जिला - छपरा (37708 परीक्षार्थी)
सबसे अधिक परीक्षा केंद्र वाला जिला - पटना (73 केंद्र)
नकल रोकने के लिए हर केंद्र पर होगी ऐसी व्यवस्था
- प्रवेश द्वार को डेढ़ घंटे पहले खोला जायेगा - मजिस्ट्रेट खुद परीक्षार्थी की जांच करेंगे
- सेंटर के बाहर सीसी टीवी कैमरे लगे होंगे. अभिभावकों पर सीसी टीवी कैमरा से नजर रखी जायेगी- परीक्षा केंद्र पर धारा 144 लगायी जायेगी
- विडियोग्राफर को भी मोबाइल नहीं रखने को कहा गया है. परीक्षा के दौरान विडियोग्राफर मोबाइल नहीं रखेंगे - परीक्षार्थी के साथ वीक्षक, स्कूल कर्मी भी मोबाइल नहीं रख सकते है. परीक्षार्थी के पास मोबाइल पाया जायेगा तो वो दो साल के लिए परीक्षा से निष्कासित हो जायेंगे.
अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखी जायेगी - केंद्र पर उपद्रव मचाने की कोशिश तथा वीक्षकों एवं केंद्राधीक्षक के कार्य में बाधा देने पर दो साल के लिए निष्कासित कर दिया जायेगा
- मुन्ना भाई बन कर परीक्षा देने पर दो साल के लिए निष्कासित कर दिये जायेंगे - मोबाइल के अलावा इलेक्ट्रॉनिक सामान पाया गया तो एक साल के लिए परीक्षा से निष्कासित कर दिये जायेंगे
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment