Rinku Jha
Sunday, March 6, 2016
आंसर तैयार करने के लिए पटना जोन से चुने गये दस टीचर
परीक्षा होने के तीसरे दिन से बनाया जायेगा मार्किंग स्कीम
संवाददाता, पटना
परीक्षा होने के साथ ही मार्किंग स्कीम की तैयारी शुरू हो जायेगी. इसके लिए देश भर से सब्जेक्ट एक्सपर्ट की टीम बनायी जाती है. इस बार सीबीएसइ ने हर रीजनल ऑफिस के स्कूलों से यह टीम तैयार कर रही है. पटना जोन से इस बार दस टीचर्स को मार्किंग स्कीम तैयार करने वाले टीम में शामिल किया गया है. इसमें बिहार से पांच और झारखंड से भी पांच सब्जेक्ट एक्सपर्ट को मार्किंग स्कीम तैयार करने के लिए चुना गया है. ये तमाम टीचर परीक्षा होने के बाद प्रश्न पत्र और उसके आंसर के आधार पर मार्किंग स्कीम तैयार करेंगे.
- परीक्षा के तीसरे दिन से शुरू होगा मार्किंग स्कीम का काम
मार्किंग स्कीम का काम परीक्षा होने के अनुसार तैयार किया जायेगा. जिन विषयों की परीक्षा होगी, उसके तीसरे दिन से मार्किंग स्कीम बनाने का काम शुरू हो जायेगा. सीबीएसइ के अनुसार जिस विषय की परीक्षा एक मार्च को होगा, उसका मार्किंग स्कीम तीन मार्च से बनाना शुरू कर दिया जायेगा. सब्जेक्ट के अनुसार एक्सपर्ट की टीम बनायी गयी है. हर सब्जेक्ट के मार्किंग स्कीम के लिए टीम में कम से कम आठ से नौ एक्सपर्ट को रखा जाता है.
- तैयार मार्किंग स्कीम पर ही होता है इवैल्यूशन
सीबीएसइ द्वारा हर साल मार्किंग स्कीम तैयार किया जाता है. एक्सपर्ट द्वारा तैयार मार्किग स्कीम के अनुसार ही 2016 के 12वीं का इवैल्यूशन किया जायेगा. सीबीएसइ की माने तो प्रश्न पत्र में किसी तरह की प्रश्न गलत होने, सिलेबस के बाहर होने जैसी बातों का ख्याल रख कर ही मार्किंग स्कीम तैयार किया जाता है. मार्किंग स्कीम तैयार होने के पांच दिनों के बाद इवैल्यूशन शुरू हो जाता है. एक विषय के मार्किंग स्कीम को तैयार करने में लगभग चार दिन लग जाते है. तैयार मार्किंग स्कीम को इवैल्युशन सेंटर पर भेजा जाता है.
पटना जोन के दस एक्सपर्ट चुने गये है
- विपिन शर्मा, प्रिंसिपल, वीबी चिन्मया विद्यालय, जमशेदपुर, इंगलिश
- राजीव रंजन सिन्हा, प्रिंसिपल, वाल्डविन एकेडमी, पटना, जोगरफी - बी विनोद, प्रिंसिपल, डीपीएस, पटना, फिजिक्स
- डा. अशोक सिंह, प्रिंसिपल, चिन्मया विद्यालय, बोकारो, मैथेमेटिक्स - एस वल्लभन, प्रिंसिपल, केंद्रीय विद्यालय, बेली रोड, केमेस्ट्री
- यूएस प्रसाद, प्रिंसिपल, डीएवी, गया, बायोलॉजी - डा. मधु सिन्हा, प्रिंसिपल, जीन पार्ल्स हाई स्कूल, आरा, भोजपुर, इंगलिश
- बीए कुमार, प्रिंसिपल डीएवी, गिरिडिह, झारखंड, मैथेमेटिक्स - सुभोश्री सरकार, प्रिंसिपल, वाल्डविन फर्म एरिया हाई स्कूल, कदमा, जमशेदपुर, साइंस
- उर्मिला सिंह, प्रिंसिपल, डीएवी, रामगढ़, सोशल साइंस
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment