Rinku Jha
Friday, March 11, 2016
सीबीएसइ ने दिया आठ मिशन, हर स्कूल को 2022 तक करना है पूरा
सीबीएसइ ने तमाम स्कूलों को दिया मिशन स्टेटमेंट
संवाददाता, पटना
स्कूल तभी तक सही है जब तक वहां पर स्टूडेंट और टीचर्स के लिए वातावरण सही हो. स्कूल में स्टूडेंट्स को आेवल ऑल डेवलपमेंट हो, इसके लिए सीबीएसइ ने स्कूलों को अगले तीन से पांच साल तक का टास्क दिया है. इस टास्क को स्कूल अपना मिशन बना कर अागे काम करें. बोर्ड की ओर से आठ मिशन स्कूलो को पूरा करने के लिए दिया है. इन सारे मिशन को स्कूलों को अपने वेबसाइट के होम पेज पर लगाना है. इसमें जिस तरह से डेवलपमेंट होगा, इसकी जानकारी स्कूल को समय-समय पर देना होगा.
- 75वां सालगिरह बनेगा देश का
सीबीएसइ ने तमाम स्कूलों को 2022 तक मिशन पूरा करने को कहा है. स्कूल खुलने से लेकर अब तक स्कूल ने स्टूडेंट्स और टीचर्स के लिए क्या सब किया. सीबीएसइ के अनुसार 2022 में देश की स्वतंत्रता का 75वां सालगिरह होगा. इससे पहले सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल को मिशन पूरा कर लेना है. मिशन स्टेटमेंट के लिए स्कूलों को फर्स्ट स्टेज का काम पूरा करने के लिए जून का प्रथम सप्ताह तक का समय दिया गया है.
इन मिशन को करना है पूरा
- हर स्कूल कैंपस को स्टूडेंट के लिए फ्रेडली बनाना है. स्कूल का वातावरण ऐसा हो जिससे स्कूल आने में स्टूडेंट डरें नहीं. अगले तीन साल में 60 से 80 फीसदी और 2022 तक 100 फीसदी एटेंडेंस हो जायें
- हर साल स्कूलों को एटेंडेंस बढ़ाना होगा. हर साल 20 फीसदी एटेंडेंस की वृद्धि होनी चाहिए. स्कूल में साइंस और मैथ वीक, रिडिंग वीक, रिडिंग क्लब आदि होना चाहिए - स्कूल अपने आस के इलाकों में 100 फीसदी सारक्षता का प्राप्त करें. आस पास रहने वाले तमाम बच्चों को सारक्षता से जोड़े. इसके लिए स्कूल टीचर्स, स्टूडेंट्स की ग्रुप की स्कूल मैनेजमेंट कमिटी बनायें.
- हर स्कूल को पौधारोपन करना है. 2022 तक तमाम स्कूलों को अपने एरिया के आस पास दो हजार पेड़ लगाना होगा - स्कूल में टीचिंग और लर्निंग को बढ़ावा देने के लिए टीचर्स और स्टूडेंट्स के लिए बेसिक फैसिलिटी को अगले तीन साल में पूरा करें
- अगले पांच साल में स्कूल में अलग-अलग तरीके के एक्टिविटी करवायें - अगले तीन साल में हर स्कूल हर स्टूडेट का हेल्थ प्रोफाइल बनायें. इससे स्टूडेंट्स के हेल्थ संबंधित सारी जानकारी स्कूल के पास मौजूद रहेगा. इसके अलावा स्कूल में हेल्थ सेंटर बनाया जायें
- स्कील डेवलपमेंट के लिए आठवीं तक के स्टूडेंट्स को ट्रेनिंग दी जायें.
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment