Rinku Jha
Monday, March 7, 2016
मैट्रिक परीक्षा : गया में सबसे अधिक परीक्षार्थी, पटना से 68 हजार होंगे शामिल
पटना में बनाये गये 73 सबसे अधिक परीक्षा केंद्र
संवाददाता, पटना
इंटर की परीक्षा के बाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति मैट्रिक की परीक्षा में जुट गया है. परीक्षार्थी की संख्या अधिक होने के कारण समिति के पास चुनौती भी काफी है. इस बार परीक्षा में 15 लाख 73 हजार 199 परीक्षार्थी शामिल होंगे. उनके लिए प्रदेश भर में 1309 परीक्षा केंद्र बनाये गये है. सबसे अधिक परीक्षार्थी गया जिले में हैं. गया से इस बार 80 हजार 373 परीक्षार्थी मैट्रिक की परीक्षा में शामिल होंगे. दूसरे और तीसरे स्थान पर छपरा और वैशाली जिला है जहां से सबसे अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. पटना से इस बार 68 हजार 933 परीक्षार्थी मैट्रिक की परीक्षा में शामिल होंगे. मैट्रिक की परीक्षा 11 मार्च से 18 मार्च तक चलेगा.
- पटना जिला में सबसे ज्यादा परीक्षा केंद्र
परीक्षा में एक बेंच पर दो परीक्षार्थी ही बैठ सकते है. इससे हर जिला में परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाया गया है. पटना जिला में सबसे अधिक 73 परीक्षा केंद्र बनाया गया है. वहीं समस्तीपुर, गया और वैशाली में 67-67 परीक्षा केंद्र बनाया गया है. कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए हर परीक्षा केंद्र पर सीसी टीवी कैमरा लगाया गया है. सीसी टीवी कैमरा हर केद्र के बाहर लगायी जा रही है. इससे अभिभावकों पर नजर रखी जा सके.
- छपरा से छात्राओं की संख्या और गया से छात्रों की संख्या अधिक
इस बार छपरा जिला से सबसे ज्यादा छात्राएं मैट्रिक की परीक्षा में शामिल होंगी. वहीं गया जिला से भी छात्राओं की संख्या काफी है. छात्राओं की संख्या में पटना जिला का स्थान तीसरे पर है. पटना जिला से 35771 परीक्षार्थी मैट्रिक की परीक्षा में शामिल होंगी. वहीं इस बार छात्रों की संख्या सबसे ज्यादा गया जिला में है. गया से 43350 परीक्षार्थी मैट्रिक में शामिल होंगे.
मैट्रिक की परीक्षा
सबसे अधिक परीक्षार्थी वाला जिला
गया - 80373 छपरा - 77362
वैशाली - 74420 पटना - 68933
छात्राओं की सबसे अधिक संख्या वाला जिला
छपरा - 37708
गया - 37023पटना - 35771
छात्रों की सबसे अधिक संख्या वाला जिला
गया - 43350
वैशाली - 41076छपरा - 39654
सबसे अधिक परीक्षा केंद्र वाला जिला
पटना - 73
वैशाली, समस्तीपुर, गया - 67मधुबनी - 58
कोट
मैट्रिक की परीक्षा के लिए सारे इंतजाम हो चुके है. सारे केंद्रों पर उत्तर पुस्तिका पहुंच चुकी है. प्रश्न पत्र भी भेजे जा रहे है. इंटर की तरह मैट्रिक की परीक्षा में भी खास इंतजाम किये गये है. नकल करने और करवाने वाले दोनो पर सख्ती की जायेगी.
प्रो. लालकेश्वर प्रसाद सिंह, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment