Rinku Jha
Sunday, March 6, 2016
एफिलिएशन नंबर देंगे तो स्कूलों को सीबीएसइ देगा किताबें
सीबीएसइ ने तमाम स्कूलों को किताबों की लिस्ट भेजने का दिया निर्देश
संवाददाता, पटना
जो स्कूल अपना एफिलिएशन नंबर देगा, उसे सीबीएसइ एनसीइआरटी बुक्स उपलब्ध करवायेगी. इसके लिए अपनी जरूरत के अनुसार हर स्कूल किताबो की लिस्ट सीबीएसइ के पास भेजना है. स्कूलों की लिस्ट के अनुसार ही सीबीएसइ स्कूलों को किताबें उपलब्ध करवायेगा. लेकिन एनसीइआरटी की बुक्स उन्हीं स्कूलों को मिलेगा, जो सीबीएसइ से मान्यता प्राप्त है. सीबीएसइ ने स्कूलों को बुक्स की लिस्ट भेजने के लिए 10 मार्च तक का समय दिया है. जो स्कूल लिस्ट भेजेगा उसे 25 मार्च तक बुक्स उपलब्ध करवा दिया जायेगा.
- स्कूलों को दिया गया है यूजर आइडी और पासवर्ड
एनसीइआरटी की बुक्स लेने के लिए तमाम स्कूलों को अपना लॉगिग खोलना है. उनके यूजर आइडी और पासवर्ड के बाद ही बुक्स स्कूलों को मिल पायेगा. इससे पहले स्कूल को अपना एफिलिएशन नंबर देना होगा. मान्यता प्राप्त स्कूलों को ही बुक्स उपलब्ध होगा.
- क्लास वन से 11 वीं तक का मिलेगा बुक्स
सीबीएसइ ने 2016-17 एकेडेमिक सेशन के लिए यह व्यवस्था किया है. क्लास वन से क्लास 11वीं तक के लिए बुक्स सीबीएसइ उपलब्ध करवायेगी. ज्ञात हो कि सीबीएसइ के निर्देश के बावजूद स्कूल एनसीइआरटी बुक्स नहीं चलाते है. खासकर क्लास वन से आठवीं तक में प्राइवेट पब्लिशर्स की बुक्स से पढ़ाई होती है. ऐसे में जरूरत से ज्यादा बुक्स एक क्लास में चलता है. इससे स्टूडेंट्स को परेशानी तो होती ही है, अभिभावक भी किताबें खरीद कर परेशान होते है. इसी को देखते हुए सीबीएसइ ने अब क्लास वन से 8वीं तक एनसीइआरटी के बुक्स ही चलाने के निर्देश दिये है.
- बस्ता का बोझ होगा कम
इस बार बस्ता का बोझ होगा कम. अभिभावकों के जेब ढीली नहीं होगी. क्योंकि इस बार हर क्लास में 25 फीसदी किताबें कम हो जायेगी. इसके लिए सीबीएसइ ने अभी से निर्देश देना शुरू कर दिया है. सीबीएसइ के अनुसार कोई भी स्कूल एनसीइआरटी के बुक्स के अलावा दूसरा बुक्स नहीं चलायेगा. सीबीएसइ की माने तो अधिकांश स्कूलों की शिकायत होती है कि एनसीइआरटी की बुक्स समय पर नहीं मिल पाता है. इस कारण मजबूरी मे प्राइवेट पब्लिशर्स की बुक्स चलानी पड़ती है. लेकिन यह दिक्कत इस बार नहीं होगा. क्योंकि सीबीएसइ इस बार एनसीइआरटी की बुक्स खुद ही स्कूलों को ऑन लाइन भेजेगी.
कोट
एनसीइआरटी की बुक्स इस बार समय पर स्कूलो को उपलब्ध हो जायेगा. इसके लिए सीबीएसइ ने तैयारी शुरू कर दी है. इस बार अॉन लाइन ही बुक्स मिल जायेगा. लेकिन यह सुविधा मान्यता प्राप्त स्कूलों को ही मिल पायेगा.
राजीव रंजन सिन्हा, सिटी कोर्डिनेटर, सीबीएसइ
\\B
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment