Rinku Jha
Friday, March 11, 2016
तीन सेक्शन चलाने का मिला था आदेश, चला रहे पांच सेक्शन
सीबीएसइ विजिलेंस ने बिहार के छह स्कूलों को दिया नोटिस
संवाददाता, पटना
स्कूल में कमरे नहीं, टीचर्स की है कमी, एक सेक्शन में 40 से अधिक स्टूडेंट, 11वीं और 12वीं में इंफ्रास्ट्रक्चर को देख सीबीएसइ विजिलेंस ने देश भर के 21 स्कूलों को नोटिस दिया था. इसमें बिहार से छह स्कूल शामिल है. 2014 में दिये गये इस नोटिस में विजिलेंस विभाग ने स्कूलों को 9वीं से 12वीं तक के सेक्शन कम करने को कहा था. विजिलेंस विभाग ने इन स्कूलों के लिए सेक्शन को फिक्स कर दिया था. लेकिन अभी भी इन स्कूलों में अपनी मरजी के सेक्शन चलाये जा रहे है. स्कूल के पास इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है, लेकिन स्कूल में स्टूडेंट्स की संख्या हर साल बढ़ा दी जा रही है.
- दुबारा नोटिस भेजा गया
इन तमाम स्कूलों में एक दो में तो स्थिति थोड़ी सुधरी है. लेकिन सेक्शन में कुछ स्टूडेंट्स की संख्या बढ़ा दी गयी है. सीबीएसइ के अनुसार 40 स्टूडेंट्स एक सेक्शन में होना चाहिए. लेकिन सेक्शन के मामले में कोई स्कूल सीबीएसइ के नॉमर्स को पूरा नहीं कर रहा है. हर स्कूल में एक सेक्शन चार से पांच स्टूडेंट्स अधिक है. इसको देखते हुए सीबीएसइ विजिलेंस विभाग की ओर से फिर एक बार इन स्कूलों को नोटिस दिया गया है. विजिलेंस ने इसकी जानकारी सीबीएसइ के संबंद्धता विभाग को भी दिया है.
- परीक्षा फॉर्म भराने के समय नहीं हुई कोई जांच
सीबीएसइ विजिलेंस की ओर से तो सेक्शन को कम करने का आदेश दो साल पहले दिया गया. लेकिन सीबीएसइ रीजनल ऑफिस की ओर से परीक्षा फार्म भराने के समय इस बात की जांच नहीं किया गया. जितने सेक्शन का परमिशन दिया गया था, उतने ही स्टूडेंट्स के परीक्षा फार्म भराये जाने थे, लेकिन सीबीएसइ द्वारा सारे स्टूडेंट्स को 12वीं का परीक्षा फार्म भरने दिया गया. सीबीएसइ विजिलेंस ने संबंद्धता को इसकी जानकारी दे दिया है. अब मार्च और अप्रैल में संबंद्धता को लेकर होने वाली जांच में इन बिंदुओ पर जांच हो सकती है.
इन स्कूलों को 11वीं और 12वीं सेक्शन कम करने का दिया गया था आदेश
स्कूल - फिक्स इतना सेक्शन - चला रहे स्कूल इतना सेक्शन
सेंट माइकल हाई स्कूल, पटना - 5 सेक्शन - 11वीं में 10 और 12वीं में 11 सेक्शन पटना सेंट्रल स्कूल, जगनपुरा, पटना - 10 सेक्शन - 11वीं में 11 और 12वीं में 10 सेक्शन
डीएवी पब्लिक स्कूल, खगौल - 6 सेक्शन - 11वीं में 12 और 12वीं में 12 सेक्शन जेसस एंड मेरी एकेडमी, दरभंगा - 8 सेक्शन - 11वीं में 10 और 12वीं में 12 सेक्शन
वुडवाइन मॉडर्न स्कूल, दरभंगा - 5 सेक्शन - 11वीं में 5 और 12वीं में 5 सेक्शन सेंट जेवियर्स जूनियर सीनियर स्कूल, मुजफ्फरपुर - 3 सेक्शन - 11वीं में 6 और 12वीं में 7 सेक्शन
नोट - स्कूलों को 11वीं और 12वीं में सेक्शन कम करने को कहा गया था.
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment