Rinku Jha
Sunday, March 6, 2016
स्क्रीन टच करें और स्कूल के बारे में जाने सारी बातें
ऑन लाइन जुड़ा पटना जोन का सारा केंद्रीय विद्यालय
संवाददाता, पटना
अब स्कूल के बारे में जानकारी लेना आसान होगा. स्कूल में क्या सब सुविधाएं है. कितने कमरे, कितने स्टूडेंट्स पढ़ रहे है, स्कूल में टीचर कितने है, क्या नाम है, किस सब्जेक्ट में कितने टीचर कार्यरत है. ये सारी जानकारी अब जानने के लिए किसी से पूछने की जरूरत नहीं होगी. बस स्क्रीन को टच करें और सारी जानकारी प्राप्त करें. अब ना ही अभिभावकों को परेशान होने की जरूरत होगी और ना ही दूसरों से स्कूल की इंक्वायरी करने की जरूरत होगी. नये सेशन से कई स्कूल कैंपस में ही टच स्क्रीन लगाने की प्लानिंग कर रहे है. इससे स्कूल के बारे मे जानकारी लेना आसान होगा.
- केंद्रीय विद्यालय कर रहा इसकी शुरूआत
पटना में इसकी शुरूआत केंद्रीय विद्यालय, बेली रोड में किया जा रहा है. स्कूल कैंपस में ही एक स्क्रीन लगाया जायेगा. इस स्क्रीन को टच करने मात्र से ही स्कूल के बारे में सारी जानकारी उपलब्ध हो जायेगी. अभिभावक चाहे तो स्कूल संबंधित हर तरह की जानकारी स्क्रीन पर ले पायेंगे. यह सुविधा पूरी तरह से फ्री होगी. केंद्रीय विद्यालय, बेली रोड से मिली जानकारी के अनुसार इसको लेकर स्कूल ने तैयारी शुरू कर दी है. अप्रैल में नये सेशन यह शुरू कर दिया जायेगा. अभिभावक अपने बच्चे के बारे में भी जानकारी ले पायेंगे. फी स्ट्रक्चर से लेकर तमाम जानकारी, नोटिस आदि भी उपलब्ध होगा.
- ऑन लाइन जुड़ गया केंद्रीय विद्यालय
पटना जोन का सारा केंद्रीय विद्यालय आन लाइन जुड़ गया है. शाला दर्पण प्रोजेक्ट के तहत पटना जोन के तमाम केंद्रीय विद्यालय को आन लाइन जोड़ा गया है. अब किसी भी केंद्रीय विद्यालय के बारे में जानने के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन के वेबसाइट से भी जाया जा सकता है. केवीएस के वेबसाइट पर जाकर भी देश के किसी भी केंद्रीय विद्यालय से जुड़ सकते है. यह सुविधा शुरू हो चुकी है.
- स्कूल की सारी जानकारी वेबसाइट पर ही
सीबीएसइ की माने तो तमाम स्कूल को अपने बारे में सारी जानकारी वेबसाइट पर देना होगा. फी से लेकर टीचर्स और कोर्स, पढ़ाई, क्लास रूम के साथ सारी सुविधाएं अब वेबसाइट पर ही डालना होगा. सीबीएसइ के भी कई स्कूल इसकी तैयारी शुरू कर दिये है. स्कूल वेबसाइट पर सारी जानकारी नये सेशन से दिया जायेगा. डीपीएस पटना से मिली जानकारी के अनुसार स्कूल वेबसाइट पर सारी जानकारी दी जाती है. अब यही सुविधा स्कूल कैंपस में भी दिया जायेगा. इसकी तैयारी चल रही है.
कोट
नये सेशन के शुरू होने के पहले हम स्कूल कैंपस में टच स्क्रीन लगायेंगे. अभिभावक या छात्र स्कूल के बारे में सारी जानकारी ले पायेंगे. इससे काफी आसान हो जायेगा. स्कूल के बारे में सभी जानकारी ऑन लाइन उपलब्ध होगी. इसके लिए स्कूल के वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं होगी. स्कूल की ओर से यह सुविधा फ्री मे दिया जायेगा.
एस वल्लभम, प्रिंसिपल, केंद्रीय विद्यालय, बेली रोड
\\B
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment