Rinku Jha
Monday, March 7, 2016
मूल्यांकन के लिए बनाया गया स्पेशल केंद्र, संदेहास्पद उत्तर पुस्तिका की होगी जांच
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बनाया स्पेशल मूल्यांकन केंद्र
संवाददाता, पटना
इंटरमीडिएट के उत्तर पुस्तिका की जांच के लिए इस बार एक स्पेशल केंद्र भी बनाये जायेंगे. इस स्पेशल मूल्यांकन केंद्र पर उन उत्तर पुस्तिका की जांच होगी, जिस परीक्षा केंद्र को लेकर कुछ संदेह बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को हुआ है. जिलाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से जिन परीक्षा केंद्रों की रिपोर्ट निगेटिव होगी या कुछ संदेह होगा तो उन केंद्रों के उत्तर पुस्तिका को स्पेशल मूल्यांकन केंद्र पर जांचा जायेगा. ज्ञात हो कि इस बार इंटर के मूल्यांकन के लिए 76 मूल्यांकन केंद्र बनाये गये है. इसमें से एक केंद्र स्पेशल रखा गया है.
- रिजल्ट निकलने के पहले बना था स्पेशल मूल्यांकन केंद्र
स्पेशल मूल्यांकन केंद्र 2015 के इंटर उत्तर पुस्तिका की जांच के लिए भी किया गया था. लेकिन रिजल्ट निकलने के पहले किया गया था. वैैशाली के परीक्षा केंद्र से एक हजार ऐसे उत्तर पुस्तिका एग्जामिनर के पास आयें थे जिसमें हर उत्तर पुस्तिका की हैंडराइटिंग एक जैसी थी. उत्तर पुस्तिका में हर प्रश्न का उत्तर एक जैसा लिखा हुआ था. इस बात की जानकारी समिति को मिली तो फिर इन उत्तर पुस्तिका की जांच के लिए अलग से स्पेशल मूल्यांकन केंद्र बना कर किया गया था.
- स्क्रूटनी में होती है टोटलिंग, मूल्यांकन नहीं
बिहार बोर्ड में एक बार उत्तर पुस्तिका की जांच होने के बाद उस कॉपी की दुबारा जांच नहीं होती है. बोर्ड में यह प्रावधान नहीं है कि किसी उत्तर पुस्तिका की दुबारा जांच की जायें. स्क्रूटनी के दौरान बस अंकों को देखा जाता है. उसकी टोटलिंग को जांच जाता है. अंदर के अंक अाैर बाहर के अंकों को मिलाया जाता है. ऐसे में स्पेशल मूल्यांकन केंद्र से रिजल्ट में पारदर्शिता लायी जा सकेगी.
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment