Rinku Jha
Sunday, March 6, 2016
स्कूलों ने 70 फीसदी तक बढ़ायी फी, सीबीएसइ पहुंच रहे अभिभावक
संवाददाता, पटना
इस बार पटना के कई स्कूल 70 फीसदी तक ट्यूशन फी में बढ़ोतरी कर रहे है. अभिभावक परेशान है कि वो इतनी अधिक फी कैसे दे पायेंगे. स्कूल की इस मनमाने का कुछ अभिभावकों ने विरोध भी किया है. स्कूल प्रशासन के पास विरोध करने के बाद पटना जिलाधिकारी संजय अग्रवाल से मिले. जिलाधिकारी से मिलने के बाद तमाम अभिभावक गुरूवार को सीबीएसइ रीजनल ऑफिसर आरआर मीणा से मिले. पटना के स्कूलों के मनमाने तरीके से फी बढ़ोतरी की सारी जानकारी दिया. सीबीएसइ रीजनल ऑफिस की ओर से मामले को संज्ञान में लेने के लिए अभिभावकों से आवेदन लिया है.
- 10 फीसदी से 70 फीसदी तक फी बढ़ोतरी
इस बार स्कूलों में फी बढ़ोतरी का यह हाल है कि स्कूल 10 फीसदी से 70 फीसदी तक फी बढ़ा दिये है. इसमें कई स्कूलों ने फी बढ़ोतरी की लिस्ट स्कूलों को दिया है तो वहीं कई स्कूल देने की तैयारी में है. पटना में मिनिमम 10 फीसदी तो हर स्कूलो ने फी में बढ़ोतरी किया है. मार्च के दूसरे सप्ताह तक सारे स्कूलों की फी बढ़ोतरी के बारे में स्पष्ट हो जायेगा. कई बड़े स्कूलों ने अभी नामांकन की लिस्ट अभिभावकों को नहीं दिया है.
- डीएम से मिल रहे अभिभावक
अभिभावक अभी से ही पटना के जिलाधिकारी से भी मिलना शुरू कर दिया है. अभिभावक सुभाष चंद्र ने बताया कि अलग-अलग स्कूल के अभिभावक के साथ मिल कर कई बार डीएम संजय अग्रवाल से मिले है. डीएम को हमने कई बातों से अवगत करवाया है. स्कूल की मनमानी फी बढ़ोतरी की सारी बातें डीएम को दिया गया है.
- फी के साथ डेवलपमेंट चार्ज और किताबों के नाम पर पैसे
नये सेशन में स्कूल मनमाने फी बढ़ोतरी से लेकर अभिभावक मिसलेनिशस चार्ज आदि से भी परेशान रहते है. अभिभावकों ने बताया कि रि-एडमिशन से लेकर डेवलपमेंट, यूनिफार्म, किताबें आदि के नाम पर चार्ज लिया जाता है. हर स्कूल का अलग-अलग चार्ज होता है. जिसका जो मन करता है, अपने हिसाब से फी बढ़ाेतरी कर देता है.
- दस दिन में नामांकन की सारी प्रक्रिया समाप्त
स्कूल की फाइनल परीक्षा फरवरी अंतिम सप्ताह तक समाप्त हो गयी है. कई स्कूल में हफ्ते भर या रिजल्ट निकलने तक की छुट्टी कर दी गयी है. अधिकांश स्कूलों में बोर्ड परीक्षा के साथ नये सेशन की तैयारी शुरू हो चुकी है. नये सेशन को लेकर कई स्कूलों ने लिस्ट भी अभिभावकों को थमा दिया है. रिजल्ट निकलने और नये क्लास में नामांकन लेने के बीच मात्र दस दिनों का अंतराल होता है. रिजल्ट के साथ ही स्कूल नामांकन संबंधित लिस्ट भी अभिभावकों को देती है. इस लिस्ट के अनुसार ही नामांकन लेना होता है.
कोट
हर साल स्कूल में ट्यूशन फी बढ़ा दिया जाता है. फी बढ़ाने पर कोई रोक टोक नहीं है. इस बार हर क्लास में 70 फीसदी तक टयूशन फी में बढ़ोतरी कर दी गयी है. इसको लेकर हमने सीबीएसइ और जिलाधिकारी दोनों के पास आवेदन दिया है.
संजीव पाठक, अभिभावक, क्राइस्ट चर्च स्कूल, गांधी मैदान
हर साल स्कूल में फी मनमाने ढंग से बढ़ता है. कभी दो सौ तो कभी ढाई सौ बढ़ा देते है. अभिभावक विरोध करते है तो स्कूल से बच्चे को निकाल देने की बात स्कूल प्रशासन करते है. इस बार अभी तक लिस्ट तो नहीं मिला है, लेकिन दो सौ तो बढ़ेगा ही. हर साल दो सौ से तीन सौ के बीच फी बढ़ जाता है.
मालती सिन्हा, अभिभावक, बिशप स्कॉट स्कूल, कंकड़बाग
इस स्कूल में फी बैलेंस में था. लेकिन इस बार नामांकन से लेकर टयूशन फी 70 फीसदी तक बढ़ा दिया गया है. इससे आम अभिभावकों को काफी परेशानी हो रही है. एक साथ इतना अधिक फी देना बहुत ही कठिन होता है.
स्वाति सिंह, अभिभावक, प्रारंभिका स्कूल, बोरिंग रोड
\\B
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment