Sunday, March 1, 2015

जाति की केटेगरी ना पूछे स्कूल, होगी कार्रवाई

जाति की केटेगरी ना पूछे स्कूल, होगी कार्रवाई

- लिस्ट ऑफ कैंडिडेंट्स (एलओसी) तैयार करने के लिए स्कूल पूछ रहे स्टूडेंट्स से जाति
- सीबीएसइ ने पटना के कई स्कूलों को दिया नोटिस और निर्देश
संवाददाता, पटना
किसी भी बच्चे से उसकी जाति नहीं पूछा जा सकता है. बच्चों की कोई जाति नहीं होती. ऐसा कर स्कूल शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन कर रहा है. उन स्कूलों को निर्देश दिया जाता है कि अगर बच्चों से उनकी जाति पूछी जायेगी और इसकी शिकायत दुबारा अभिभावक का बोर्ड के पास आयेगा तो उस स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसइ) ने दो दिनों पहले पटना के कई स्कूलों को नोटिस दिया है. जिसमें कहा गया है कि स्कूल द्वारा लिस्ट ऑफ कैंडिडेंट्स (एलओसी) तैयार करने मे कई तरह की जानकारी मांगी जा रही है. उन जानकारी में बच्चों से उनकी जाति पूछी जाती है. बोर्ड द्वारा एलओसी के निर्देश के अनुसार बच्चों से उनकी एकेडेमिक जानकारी मांग कर भेजने को कहा गया था. बच्चों से उनकी जाति पूछने को नहीं कहा गया था. बोर्ड की ओर से उन स्कूलों को आगाह किया गया है कि अगर वो आगे ऐसा करेंगे तो उनके उपर कार्रवाई की जायेगी. ज्ञात हो कि बोर्ड की ओर से तमाम मान्यता प्राप्त स्कूलों को 9वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स का एलओसी बनाने को कहा गया था.
- स्कूल की गलती के कारण बढ़ाया गया रजिस्ट्रेशन की तिथि
सारे स्कूलों से एलओसी की लिस्ट समय पर नहीं आने के कारण बोर्ड ने 9वीं और 11वीं के रजिस्ट्रेशन की तिथि भी बढ़ानी पड़ी . पहले 30 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन होना था, लेकिन बाद में 10 दिन और इसे बढ़ाया गया. अब जब सारे स्कूलों से एलओसी की लिस्ट बोर्ड के पास आ गया है तो अधिकांश स्कूलों ने बच्चों की जाति की केटेगरी वाइज जानकारी एलओसी में दिया है. बोर्ड ने उन तमाम स्कूलों को नोटिस दिया है और साथ में निर्देश भी दिया है. बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार काफी संख्या में स्कूलों ने एलओसी में स्टूडेंट के जाति और उसके केटेगरी को भी क्लियर कर बोर्ड को भेजा है जो सरासर गलत है. इस कारण निर्देश दिये गये है. साथ में आगे ऐसा ना हो इसके लिए स्कूलों को नोटिस दिया गया है.
- बोर्ड करेगा सीधे स्टूडेंट्स से बात
सीबीएसइ द्वारा तीन महीने पहले तमाम स्कूलों को 9वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स का लिस्ट तैयार करने को कहा गया था. लिस्ट तैयार करने के बाद उसे बोर्ड के पास हार्ड कॉपी के साथ साफ्ट कॉपी भी भेजना होगा. इस लिस्ट के माध्यम से बोर्ड सीधे स्टूडेंट्स के संपर्क में आयेगा. स्टूडेंट्स संबंधी जानकारी सीधे बोर्ड स्टूडेंट्स को उपलब्ध करवायेगा. इसके अलावा एलओसी के माध्यम से मार्क्‍स सीट, सर्टिफिकेट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट बनवाने में मदद मिलेगी. बोर्ड के पास यह लिस्ट होने से कोई भी दूसरा स्कूल बाहर के स्टूडेंट्स को परीक्षा फार्म नहीं भरवा सकता है. साथ में किस स्कूल से कौन स्टूडेंट परीक्षा के लिए फार्म भरेगा, इसकी पूरी जानकारी बोर्ड के पास उपलब्ध रहेगा.
 एलओसी में देनी है इनकी जानकारी
- स्टूडेंट का नाम
- माता पिता का नाम
- विषय संबंधी

कोट
हर स्कूलों को लिस्ट ऑफ कैंडिडेंट्स मांगा गया है. इसमें स्टूडेंट की बेसिक जानकारी देनी थी. इस लिस्ट के माध्यम से स्टूडेंट से बोर्ड सीधे संपर्क कर सकेगा. आने वाले दिनों में कई तरह की जानकारी बोर्ड सीधे स्टूडेंट्स को उपलब्ध करवायेगा. इसके लिए एलओसी तैयार किया जा रहा है.
राजीव रंजन सिन्हा, सिटी को-ऑडिनेटर, सीबीएसइ
 18 october 2014 prabhat khabar patna 

No comments:

Post a Comment