2015 की परीक्षा की तैयारी में जुटा सीबीएसइ, टीचर्स की मांगी गयी डाटा बैंक
- प्रिंसिपल के साथ तमाम टीचर्स की मांगी गयी तमाम जानकारी
संवाददाता, पटना
सीबीएसइ ने तमाम स्कूलों से प्रिंसिपल के साथ वाइस प्रिंसिपल और टीचर्स की लिस्ट मांगी है. इस लिस्ट के आधार बोर्ड की ओर से आंसर कॉपी इवैल्यूशन में टीचर्स को लगाया जायेगा. बोर्ड के अनुसार तमाम स्कूलों को ऑन लाइन ही सारी जानकारी भेजनी है. इसके लिए स्कूल को सीबीएसइ वेबसाइट पर जाकर यूजर आइडी और स्कूल का पासवर्ड देना होगा. उसके बाद वो स्कूल बोर्ड से लॉगिंग हो जायेगा. फिर सारी जानकारी उसमें भरी जायेगी. इसमें वो स्कूल अपने आप छट जायेंगे जिन्हें सीबीएसइ की मान्यता नहीं मिली हुई है. क्योंकि इसमें वहीं स्कूल लॉगिंग हो पायेगा जिनके पास सीबीएसइ का यूजर आइडी और पासवर्ड होगा.
- बोर्ड तैयार करेगा कि कौन टीचर होंगे इवैल्यूएशन में शामिल
सीबीएसइ ने समेटिव असेसमेंट के साथ बोर्ड परीक्षा की भी तैयारी शुरू कर दी है. बेहतर शिक्षक ही आंसर कॉपी इवैल्यूएशन में शामिल हो, इसके लिए बोर्ड ने तमाम स्कूलों से टीचर्स के बारे में तमाम जानकारी मांगी है. इसमें स्कूल के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल भी शामिल होंगे. बोर्ड के अनुसार इस डाटा बैंक के होने से आंसर कॉपी इवैल्यूएशन में अब बोर्ड की तय करेगा कि कौन टीचर इवैल्यूएशन में शामिल होंगे. अब बोर्ड की ओर से स्कूलों को लिस्ट भेजा जायेगा कि कौन टीचर किस स्कूल में जाकर इवैल्यूएशन में शामिल होंगे. सीबीएसइ ने तमाम स्कूलों से जल्द से जल्द ऑन लाइन सारी जानकारी भेजने को कहा है.
ये सारी चीजें होगी डाटा बैंक में
- प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और तमाम टीचर्स का नाम
- टीचर्स का क्वालिफिकेशन
- स्कूल में उनके पद
- कितने साल से वो स्कूल को योगदान दे रहे है
- किस विषय के वो शिक्षक है
- किस क्लास में वो पढ़ाते है
- टीचर का एड्रेस और पर्सनल कॉटैक्ट नंबर
कोट
बोर्ड परीक्षा के कॉपी का इवैल्यूशन सही से हो इसके लिए सीबीएसइ टीचर्स का डाटा बेस तैयार कर रहा है. इस डाटा बेस के आधार पर बोर्ड टीचर्स को उनके योगदान पर अवार्ड भी देता है. इसमें स्कूल को अपने स्तर से तमाम जानकारी बोर्ड को भेजना है.
सीबी सिंह, सचिव, पाटलिपुत्र सहोदया
3 september 2014 prabhat khabar patna

No comments:
Post a Comment