Rinku Jha
Monday, August 8, 2016
मैट्रिक से पहले ही पास कर ली इंटर की परीक्षा
- 500 संगीत एसटीइटी अभ्यर्थियों के नियोजन के दौरान निकला गड़बड़झाला
- दो सालों से लटका है संगीत शिक्षकों के नियुक्ति का मामला
संवाददाता, पटना
अभी तक हम सभी जानते है कि पहले मैट्रिक पास किया जाता है, उसके बाद इंटर और फिर स्नातक की डिग्री मिलती है. लेकिन बिहार बोर्ड की कारनामा देखिये, मैट्रिक के पास करने से पहले ही इंटरमीडिएट पास कर दिया. वहीं कईयो के पास स्नातक की डिग्री पहले है, बाद में मैट्रिक की परीक्षा पास किया. रिजल्ट का यह गड़बड़ झाला कहीं और नहीं बल्कि संगीत एसटीइटी में हुआ है. 2013 में संगीत एसटीइटी की परीक्षा लिया गया था. लगभग 5 सौ अभ्यर्थी एसटीइटी की परीक्षा में सफल भी हुई. शिक्षक नियोजन के समय जब अभ्यर्थी से सर्टिफिकेट जमा करने को कहा गया तो मामला सामने आया. इससे नियोजन प्रक्रिया को रोक दिया गया.
- संदेहास्पद है सारे अभ्यर्थी के रिजल्ट
उर्दू टीइटी में पैसे लेकर फेल को पास करवाया गया, वहीं अब संगीत एसटीइटी में फर्जी सर्टिफिकेट देने का मामला सामने आया है. संगीत एसटीइटी पास अभ्यर्थी ने जो मार्क्स सीट जमा किया है, वो काफी संदेहास्पद है. अधिकांश अभ्यर्थी के मैट्रिक, इंटर के उत्तीर्ण होने वाले वर्ष में उलट फेर है. इससे शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया होने के बावजूद नियुक्ति नहीं हो पा रही है.
- मांगा गया है शिक्षा विभाग से दिशा-निर्देश
इसको लेकर जिला शिक्षा नियोजन की ओर एक चिट्ठी शिक्षा विभाग को लिखा गया है. 16 फरवरी 2016 को लिखी गयी इस चिट्ठी में शिक्षा विभाग से शिक्षक नियोजन के अभ्यर्थी के प्रमाण पत्र निर्धारण का दिशा निर्देश मांगा गया है. शिक्षा विभाग की ओर से जब तक दिशा निर्देश नहीं आयेगा, तब तक संगीत शिक्षक नियोजन नहीं किया जायेगा.
- पूर्व अध्यक्ष के सामने का है मामला
संगीत एसटीइटी की नियुक्ति की प्रक्रिया बिहार बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद सिंह के समय ही हुआ था. संगीत एसटीइटी में अभ्यर्थी सफल तो हो गये, लेकिन उनके पास मैट्रिक या उसके ऊपर का सर्टिफिकेट नहीं था. संगीत की डिग्री के अलावा मैट्रिक, इंटर का सर्टिफिकेट होना आवश्यक होता है. बोर्ड कर्मचारियों ने बताया कि पूर्व अध्यक्ष ने संगीत एसटीइटी पास अभ्यर्थी को फर्जी मैट्रिक और इंटर का सर्टिफिकेट उपलब्ध करवाया.
रिजल्ट की गड़बड़ी पर शिक्षा विभाग से मांगे गये इन प्रश्नों पर दिशा-निर्देश
- एसटीइटी में सफल कई अभ्यर्थी के मैट्रिक और इंटर समान वर्ष में ही उत्तीर्ण किया- सफल कई अभ्यर्थी मैट्रिक उत्तीर्णता वर्ष के अगले वर्ष ही इंटर उत्तीर्ण कर लिया है
- सफल कई अभ्यर्थी मैट्रिक के पूर्व स्नातक की अर्हता प्राप्त किये है - सफल कई अभ्यर्थी मैट्रिक के कई साल पहले इंटर किया, उसके बाद मैट्रिक किया
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment