Wednesday, August 24, 2016

पोता, पोती, नाती और नतनी को मिलेगा शिक्षक नियोजन में आरक्षण, 24 अगस्त से जमा करें आवेदन

- आरक्षित सीटों के लिये 23 सितंबर तक लिये जायेंगे दुबारा आवेदन

संवाददाता, पटना शिक्षक नियोजन में पाेता, पोती के साथ नाती और नतनी का फायदा मिलेगा. लेकिन इसके लिये आपके दादा-दादी या नाना-नानी को स्वतंत्रता सेनानी होना आवश्यक है. इसके साथ नियोजन कार्यालय के पास स्वतंत्रता सेनानी के पोता-पोती और नाती-नतनी है, इसे साबित करना होगा. यह जानकारी उन तमाम अभ्यर्थी को दिया जा रहा है जो स्वतंत्रता सेनानी के खानदान से खुद को बता रहे है. इन दिनों शिक्षक नियोजन कार्यालय में ऐसे अभ्यर्थी की लाइन लगी हुई है जिनके दादा-दादी या नाना-नानी स्वतंत्रता सेनानी रह चुके है. अब वो शिक्षक बनने के लिये इसका फायदा उठाना चाहते है. ज्ञात हो कि बिहार सरकार ने शिक्षक नियोजन में दो फीसदी स्वतंत्रता सेनानी के लिये आरक्षण दिया है. यह आरक्षण हर केटेगरी के लिये दिया गया है.
- आरक्षित सीटों के लिये 24 से लिये जायेंगे आवेदन जिला परिषद और नगर निगम में शिक्षक नियोजन को लेकर महिलाओं के 35 फीसदी सीटों पर आरक्षण और दो फीसदी स्वतंत्रता सेनानी को आरक्षण दिया गया है. आरक्षित सीटों के लिये दुबारा आवेदन लिया जायेगा. इसके लिये 24 अगस्त से आवेदन मिलना शुरू हो जायेगा. आवेदन के साथ आरक्षण संबंधित कागजात भी जमा करना होगा. तभी अारक्षण का लाभ मिलेगा. आवेदन जमा करने के लिये 23 सितंबर तक का समय अभ्यर्थी को दिया जायेगा.
- हर केटेगरी की महिलाओं को मिलेगा 35 फीसदी आरक्षण का लाभ वहीं 35 फीसदी महिलाओं के आरक्षण पर हर केटेगरी की महिलाओं को लाभ मिलेगा. इसमें सामान्य, बीसी, एससी, एसटी, इबीसी और आरएफ केटेगरी की महिलाएं शामिल है. हर केटेगरी के लिये रोस्टर तैयार कर लिया गया है. इसे बिहार शिक्षा विभाग के वेबसाइट पर डाल दिया गया है. रोस्टर के अनुसार ही आरक्षण का लाभ महिलाओं को मिलेगा. ज्ञात हो कि जिला परिषद और नगर निगम के शिक्षक नियोजन के लिये पहले आयें आवेदन में भी महिलाओं को यह लाभ मिलेगा. इसके अलावा दुबारा फिर महिला अभ्यर्थी से आवेदन मांगे गये है. 

No comments:

Post a Comment