Monday, August 8, 2016

इंजीनियरिंग और मेडिकल की तरह 10वीं और 12वीं की देश भर में एक परीक्षा

- हर स्टेट बोर्ड से मांगा गया सुझाव, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के पास भेजा गया लेटर

संवाददाता, पटना इंजीनियरिंग और मेडिकल की तरह ही 10वीं और 12वीं की एक परीक्षा लिये जाने की तैयारी चल रही है. देश भर में तमाम नेशनल और स्टेट बोर्ड के 10वीं और 12वीं का एक सिलेबस और एक ही प्रश्न पत्र होगा. एक ही साथ परीक्षा होगी. एक ही साथ रिजल्ट भी निकलेगा. 10वीं और 12वीं के कॉमन क्वेशचन पेपर और सिलेबस को लेकर तमाम स्टेट बोर्ड को लेटर भेजा गया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को भी लेटर भेजा गया है. स्टेट बोर्ड से कॉमर्स क्वेश्चन पेपर और सिलेबस को एक करने पर सुझाव मांगा गया है. सुझाव का जवाब देने के लिये स्टेट बोर्ड को एक महीने का समय दिया गया है. स्टेट बोर्ड से जवाब आने के बाद इसको लेकर अक्तूबर में फैसला लिया जायेगा.
- साझा कमेटी तैयार करेगी सिलेबस सीबीएसइ, आइसीएसइ बोर्ड के साथ तमाम स्टेट का अब एक जैसा सिलेबस और परीक्षा पैटर्न एक जैसा हो, इसके लिए साझा कमेटी बनायी गयी है. यह साझा कमेटी पाठ्यक्रम और प्रश्न पत्र का एक जैसा खाका तैयार करेगी. इसमें न तो किसी बोर्ड में नंबरों में असमानता होगी और ना ही किसी बोर्ड का रिजल्ट खराब होगा. एक ही नियम पर देश भर में 10वीं और 12वीं की परीक्षा ली जायेगी.
- कदाचार या नकल पर होगी नकेल कई राज्य में कदाचार या नकल आदि पर रोक नहीं लग पा रहा है. परीक्षा से लेकर मूल्यांकन और रिजल्ट तैयार करने में कई तरह की गड़बड़ी हो रही है. कॉमन क्वेशचन सिस्टम में इन गड़बड़ियों पर नकेल कसा जा सकेगा. सीबीएसइ सूत्रों की माने तो सीबीएसइ ने इसकी हामी भर दी है. इसके अलावा आधे से अधिक स्टेट बोर्ड ने भी कॉमन सिलेबस और प्रश्न पत्र करने को तैयार है.
कोटहमें भी इसकी सूचना मिली है. हमारे पास अभी लिखित कोई सलाह नहीं मांगी गयी है. सलाह मांगी जायेगी तो उसे हम सरकार के पास भेजेंगे. सरकार का हो फैसला होगा, वहीं हमें मान्य होगा.
अानंद किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति \\B

No comments:

Post a Comment